एंटी करप्शन टीम ने दातागंज तहसील के क्लर्क को 5हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

0 33

- Advertisement -

बरेली। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने सी ओ यशपाल सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने दातागंज तहसील में तैनात तहसीलदार के क्लर्क राजीव कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय ओमकार शर्मा निवासी शिव कॉलोनी गली नंबर 1 बदायूं को तहसीलदार न्यायालय के कक्षा के बाहर₹5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है

 

 

शिकायतकर्तानंदकिशोर पुत्र जगदीश चंद्र निवासी गणेश नगर गली नंबर 1 सुभाष नगर एंटी करप्शन विभाग में शिकायत की की दातागंज तहसील में तैनात बाबू विरासत में दर्ज गलत नाम को सही करने में ₹5000 की रिश्वत मांग रहा है सी ओ यशपाल सिंह ने गठित टीम को निर्देश दिया और रिश्वतखोर बाबू को ट्रैप करने का आदेश दिया उक्त कार्रवाई आज दोपहर दातागंज तहसील परिसर में अमल में लाई गई राजीव कुमार शर्मा के खिलाफ विधिक कार्रवाई बदायूं जनपद के थाना मूसा झाग थाने में की जा रही है

- Advertisement -