फरीदपुर में चोरी का माल बेचने निकले थे दो आरोपी, पुलिस ने दबोचा; मोटर, 3 कंट्रोलर और 18 बेयरिंग बरामद

0 21

- Advertisement -

फरीदपुर में चोरी का माल बेचने निकले थे दो आरोपी, पुलिस ने दबोचा; मोटर, 3 कंट्रोलर और 18 बेयरिंग बरामद

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। फरीदपुर थाना पुलिस ने फैक्ट्री में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक विद्युत मोटर, तीन कंट्रोलर और 18 बेयरिंग बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी चोरी किए गए सामान को बेचने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। बरामदगी के बाद मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।

फैक्ट्री के स्टोर से लाखों का सामान चोरी होने की सूचना पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को राजेंद्र नगर, बरेली निवासी दीपांकर मिश्रा पुत्र दिवाकर मिश्रा ने फरीदपुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि ग्राम जेड स्थित दिव्य इंटरप्राइजेज के स्टोर से ई-रिक्शा के पांच टायर, पांच कंट्रोलर, पांच मोटर, 17 वायरिंग सेट, स्टील साइड पिलर और दो वेल्डी ईस्टमैन चोरी कर लिए गए हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 733/26 दर्ज कर जांच शुरू की। चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

बेचने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़े
4 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का सामान लेकर दो संदिग्ध ग्राम पदार्थपुर जाने वाले रास्ते पर मौजूद हैं और सामान को बेचने की कोशिश में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

पूछताछ में उनकी पहचान राजपाल पुत्र बाबूराम, निवासी ग्राम अठायन, थाना भुता, बरेली, उम्र करीब 45 वर्ष और तालिब पुत्र आबिद, निवासी मोहल्ला मिर्धान, कस्बा व थाना फरीदपुर, बरेली के रूप में हुई।

मोटर, कंट्रोलर और 18 बेयरिंग बरामद
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक विद्युत मोटर, तीन कंट्रोलर और 18 बेयरिंग बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान चोरी की घटना से संबंधित है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई।

पूछताछ में चोरी की वारदात कबूलने का दावा
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 2 अक्टूबर 2026 को ग्राम जेड स्थित दिव्य इंटरप्राइजेज फैक्ट्री से ई-रिक्शा के टायर, कंट्रोलर, मोटर, वायरिंग सेट, स्टील साइड पिलर और अन्य सामान चोरी किया था।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए सामान में से कुछ सामान उन्होंने राह चलते लोगों को बेच दिया था, जबकि बाकी सामान को बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।

यह पुलिस टीम रही शामिल चोरी की घटना का खुलासा करने वाली टीम में फरीदपुर थाने के व0उ0नि0 सुनील कुमार, कांस्टेबल विनय कुमार, कांस्टेबल दीपेश कुमार और कांस्टेबल आशीष चौधरी शामिल रहे।