अखिलेश यादव ने सांसद नीरज मौर्य को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, छह जिलों की विधानसभाओं में चौपाल लगाने के निर्देश
- Advertisement -
*अखिलेश यादव ने सांसद नीरज मौर्य को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, छह जिलों की विधानसभाओं में चौपाल लगाने के निर्देश*
बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आंवला सांसद नीरज मौर्य को संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपते हुए कई जिलों की विधानसभा क्षेत्रों में चौपाल और कैडर पंचायत आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने सांसद को पत्र जारी किया है।
- Advertisement -
सांसद नीरज मौर्य को फर्रुखाबाद, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर और उन्नाव की विधानसभा क्षेत्रों में अपने लोगों के बीच चौपाल/कैडर पंचायत आयोजित कर समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों से लोगों को जोड़ने का कार्य करना है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाए। साथ ही भ्रमण के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं के सुझाव और अपेक्षाएं प्राप्त कर उन्हें पार्टी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी सांसद को दी गई है ।
समाजवादी पार्टी द्वारा जारी इस पत्र के बाद माना जा रहा है कि सांसद नीरज मौर्य की संगठनात्मक सक्रियता अब उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी बढ़ेगी और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में अभियान तेज कर रही है।