औषधि विभाग की टीम ने की छापे मारी ब्लिंकिट से मंगाई गई दवाओं की बिक्री पर लगाई रोक
- Advertisement -
औषधि विभाग की टीम ने की छापे मारी ब्लिंकिट से मंगाई गई दवाओं की बिक्री पर लगाई रोक
बरेली। बिलिंकिट से मंगाई गई ऑनलाइन दवाई के क्रम में आज सहायक आयुक्त (औषधि),बरेली मंडल, बरेली के निर्देश पर जनपद बरेली में ऑनलाइन दवा की बिक्री पर फर्म मेसर्स मून स्टोन वेंचर एल एल पी, अपर ग्राउंड फ्लोर, नेकपुर, थाना -सुभाष नगर, पर राजेश कुमार औषधि निरीक्षक बरेली द्वारा श्री संदीप कुमार सहायक आयुक्त औषधि बरेली के नेतृत्व में छापेमारी की कार्यवाही की गयी। मौके पर फर्म में उपस्थित रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट विजय कुमार की उपस्थिति मे औषधि विक्रय लाइसेंस एवं भंडारित एलोपैथिक औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख एवं भंडारित औषधियों की गुणवत्ता के सम्बन्ध मे टीम द्वारा सघन जांच की गयी। मौके पर उक्त मेडिकल स्टोर में विक्रयार्थ भंडारित सभी औषधियों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान भंडारित औषधियों में कुल 5 प्रकार की एलोपैथिक औषधियों में भिन्नता पाई गई एवं विक्रय बीजक पर लाइसेंस के फॉर्म 21 का अंकित ना होना, विक्रय बीजक पर फर्म का पता सही न होना, विक्रय बिल पर डाक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर न होना, शड्यूल H1 रजिस्टर का अपडेट न होना, एक्सपायरी ड्रग का अलग से रख रखाव होता नहीं पाया जाना,लेबल का अन्य गंभीर कमियां मौके पर पाई गई जिनको मौके पर तैयार निरीक्षण आख्या में अंकित किया जाना एवं कंप्यूटर सिस्टम में औषधियों बैच नंबर से इंट्री न होना, फ्रिज का सही उपयोग न होना आदि गंभीर अनियमितताओं पाए जाने के क्रम में उपरोक्त फर्म पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत औषधियों के क्रय विक्रय पर तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई गई है।
तथा मौके पर तैयार निरीक्षण आख्या को सहायक आयुक्त औषधि बरेली मंडल बरेली को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है।
- Advertisement -