मुरादाबाद में जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित, विजेता छात्र करेंगे राज्य स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व
- Advertisement -
मुरादाबाद में जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित, विजेता छात्र करेंगे राज्य स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
मुरादाबाद। युवा महोत्सव के तहत मेथोडिस्ट इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप ने की। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बचाव, उपचार और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी को मजबूत करना रहा।
यह प्रतियोगिता विनीता पांडे, सीपीएम, दिशा क्लस्टर (DAPCU, मुरादाबाद) द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (UPSACS) एवं एनजीओ पार्टनर्स के सहयोग से आयोजित की गई। कार्यक्रम में डिप्टी डीटीओ डॉ. राजेश, मेथोडिस्ट इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, एनजीओ पार्टनर्स तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने एचआईवी/एड्स से जुड़े विषयों पर अपने ज्ञान और जागरूकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिला स्तर पर चयनित छात्र-छात्राएं अब आगामी राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में मुरादाबाद जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम के समापन पर विजेता एवं चयनित प्रतिभागियों को मेथोडिस्ट इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या और डिप्टी डीटीओ डॉ. राजेश ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (UPSACS) की ओर से विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
आयोजकों ने छात्रों से एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक रहने और समाज में सही एवं वैज्ञानिक जानकारी के प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।