नशे में बेटे ने पिता को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा पत्नी को बचाने पहुंचे पिता बने बेटे के गुस्से का शिकार
- Advertisement -
नशे में बेटे ने पिता को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा पत्नी को बचाने पहुंचे पिता बने बेटे के गुस्से का शिकार
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तैयतपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक बेटे ने अपने ही पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, बाबूराम शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। घर में हो रहे विवाद और शोर-शराबे की आवाज सुनकर उसके पिता रामदीन कोरी बीच-बचाव के लिए पहुंचे। उन्होंने बेटे को समझाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्से में बाबूराम ने चाकू से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल रामदीन की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी देते हुए बाबूराम की बेटी हिमांशी ने बताया कि उसके पिता शराब पीकर घर आए थे और उसकी मां के साथ मारपीट कर रहे थे। जब उसके बाबा उन्हें बचाने पहुंचे तो पिता ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी जान चली गई।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची बिथरी चैनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।