लूट की शिकार महिला से दरोगा का अभद्र व्यवहार! केस पूछने पर बोले “तुम्हारे चक्कर में पुलिस परेशान”, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार
- Advertisement -
लूट की शिकार महिला से दरोगा का अभद्र व्यवहार! केस पूछने पर बोले “तुम्हारे चक्कर में पुलिस परेशान”, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली: सराय चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद महिला को चौकी बुलाकर खींची फोटो
बरेली, किला थाना क्षेत्र की सराय चौकी में तैनात दरोगा पर लूट की शिकार एक महिला से अभद्र व्यवहार और कार्रवाई न करके उल्टा दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता ने एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन गिरफ्तारी नहीं, बार-बार मिलता रहा आश्वासन थाना क्षेत्र के केला बाग निवासी प्रिंसी यादव ने बताया कि उनके साथ हुई लूट के मामले में काफी मशक्कत के बाद एफआईआर दर्ज हुई। लेकिन एफआईआर के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। मामले की विवेचना सराय चौकी इंचार्ज दरोगा पीयूष कर रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि कई बार संपर्क करने पर सिर्फ आश्वासन मिला।
सीएम पोर्टल पर शिकायत की तो चौकी बुलाकर खींची फोटो कार्रवाई न होने से परेशान होकर महिला ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि इसके बाद उसे चौकी बुलाकर फोटो खींची गई, लेकिन यह नहीं बताया गया कि फोटो किस लिए ली जा रही है।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने विवेचक दरोगा पीयूष से केस की प्रगति पूछी तो दरोगा ने कहा, “तुम्हारे चक्कर में पुलिस परेशान है, तुम घर बैठी हो और हम परेशान हैं।” पीड़िता ने कहा कि इस तरह की भाषा से किसी भी पीड़िता का मनोबल टूट जाएगा।
कॉल रिकॉर्डिंग सौंपी, जांच की मांग एसपी अनुराग आर्य को दिए शिकायती पत्र में महिला ने कहा कि पूरी बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग उसके पास है। उसने मांग की है कि रिकॉर्डिंग की जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर संबंधित दरोगा के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए।
दरोगा ने सभी आरोप खारिज किए वहीं विवेचक दरोगा पीयूष ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से नकारा है। उन्होंने कहा कि वह उसी केस के सिलसिले में हाईकोर्ट गए हुए थे और पीड़िता बार-बार फोन कर रही थीं। उनका कहना है कि आवाज ऊंची हो सकती है लेकिन उन्होंने कोई अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया और न ही महिला के साथ गलत व्यवहार किया।