बरेली जंक्शन से लापता 11 वर्षीय अयान खान की तलाश जारी, जीआरपी ने आमजन से मांगा सहयोग

0 6

- Advertisement -

बरेली जंक्शन से लापता 11 वर्षीय अयान खान की तलाश जारी, जीआरपी ने आमजन से मांगा सहयोग

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। बरेली जंक्शन से लापता 11 वर्षीय आजान उर्फ अयान खान की तलाश में जीआरपी लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस ने बच्चे का सुराग लगाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है और किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल जीआरपी बरेली से संपर्क करने को कहा है।
जीआरपी के अनुसार, नई बस्ती मेहबूब नगर, बाकरगंज निवासी आजान उर्फ अयान खान 11 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 4 बजे बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर खड़ी ट्रेन संख्या 14236 (बरेली–वाराणसी) में शौच के लिए गया था। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और उसके बाद से बच्चे का कोई पता नहीं चल सका। मामले में जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा बच्चे की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रयास किए जा रहे हैं।
बच्चे का हुलिया
पुलिस के अनुसार अयान का रंग गोरा, चेहरा गोल, कद लगभग 3.5 फीट, शरीर दुबला-पतला और बाल काले हैं। घटना के समय उसने कत्थई रंग की बनियान, नीले रंग की हाफ जींस और काले-सफेद रंग की प्लास्टिक की चप्पल पहन रखी थी।
सूचना मिलने पर तुरंत करें संपर्क
जीआरपी बरेली ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को आजान उर्फ अयान खान के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल थाना जीआरपी बरेली जंक्शन से संपर्क करें।
संपर्क नंबर:
निरीक्षक/विवेचक शैलेन्द्र कुमार: 9451386807
प्रभारी निरीक्षक, थाना जीआरपी बरेली जंक्शन: 9454404407
जीआरपी ने कहा है कि आमजन का सहयोग बच्चे को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।