क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया पोषण पोटली का वितरण

0 18

- Advertisement -

क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया पोषण पोटली का वितरण

रिपोर्ट/आसिफ अली

 

- Advertisement -

जिले के 40 से अधिक जिला स्तरीय अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में अपने स्तर से टीवी मरीजों को दी पोषण पोटली

आज जिला अधिकारी के आवाहन पर कलैक्ट्रेट सभागार बरेली में साय 05.30 बजे से जनपद स्तरीय अधिकारियों के द्वारा क्षय रोगियों को गोद लेते हुए पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा आज दिनांक तक जनपद में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, एन०जी०ओ०, अधिकारियों कर्मचारियों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं आदि के द्वारा गोद लिये गये क्षय रोगियों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई तथा अवगत कराया गया कि 8951 क्षय रोगियों को गोद लिये जाने हेतु सहमति प्राप्त की गई है जिसमें 8422 क्षय रोगियों को पोषण पोटली प्रदान की गई। साथ ही राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के विभिन्न सूचकांकों की वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पूर्ती अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहित 40 से अधिक जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर 200 से अधिक क्षय रोगियों को गोद लेकर पोषण आहार वितरित किया गया। जिला अधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों से आवाहन किया गया कि गोद लिये गये समस्त क्षय रोगियों को उपचार चलने तक प्रत्येक माह पोषण पोटली उपलब्ध कराते रहे, जिससे कि क्षय रोगियों को अच्छा पोषण मिल सके एवं वह शीघ्र स्वस्थ्य हो सके इस हेतु मुख्यमंत्री के द्वारा भी आवाहन किया गया था कि समस्त अधिकारी /जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवी संस्थाएं आगे बढ़कर क्षय रोगियों को गोद ले। मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा निक्षय पोषण योजना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि वह प्रत्येक माह इन क्षय रोगियों को पोषण पोटली प्रदान करेंगें। अन्त में जिला क्षय रोग अधिकारी एवं उप जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों को धन्यवाद् करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषण की गई।