बरेली पुलिस ने बिथरी चैनपुर में अवैध तमंचे के साथ कथित गौकशी का आरोपी गिरफ्तार
- Advertisement -
बरेली पुलिस ने बिथरी चैनपुर में अवैध तमंचे के साथ कथित गौकशी का आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली। बिथरी चैनपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कथित गौकशी के आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार तड़के परसोना नहर के किनारे कार्रवाई करते हुए ग्राम पदारथपुर निवासी शाहिद उर्फ सद्दा (42) को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना बिथरी चैनपुर में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए किसी अज्ञात व्यक्ति से तमंचा लिया था। उसने यह भी कहा कि उसके खिलाफ पहले से गौकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसके कारण उसे अपनी जान का खतरा महसूस होता था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पर गौकशी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास, जुआ अधिनियम और आयुध अधिनियम समेत कुल नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा, उपनिरीक्षक गौरव कुमार अत्री, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव और आरक्षी दीपक कुमार शामिल रहे।