कल हुए जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में ऑटो चालक बरेली कलेक्ट्रेट पहुंचा, छात्रों के समर्थन में जताया विरोध
- Advertisement -
कल हुए जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में ऑटो चालक बरेली कलेक्ट्रेट पहुंचा, छात्रों के समर्थन में जताया विरोध
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के जौहरपुर निवासी ऑटो चालक सचिन यादव कलेक्ट्रेट गेट पर हाथ से लिखा पोस्टर लेकर पहुंचा और छात्रों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया।
सचिन यादव ने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है। उसका दावा है कि घटना के समय वह जंतर-मंतर पर मौजूद था और उसने छात्रों पर हुई कार्रवाई अपनी आंखों से देखी। भावुक होते हुए उसने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान एक घायल छात्र को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।
प्रदर्शन के दौरान उसके हाथ में मौजूद पोस्टर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग और छात्रों के समर्थन में नारे लिखे थे। मीडिया से बातचीत में उसने बताया कि न तो उसने और न ही उसके परिवार के किसी सदस्य ने संबंधित परीक्षा दी है, फिर भी वह मानवता के आधार पर छात्रों के साथ खड़ा है।
सचिन यादव ने सरकार से मांग की कि छात्रों की शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुना जाए तथा यदि किसी प्रकार की कार्रवाई हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएं।