मौलाना तौकीर रज़ा की ऑनलाइन पेशी आज,आई LOVE MOHAMMAD उपद्रव मामले में शुरू होगा ट्रायल, गवाहों की होगी गवाही
- Advertisement -
मौलाना तौकीर रज़ा की ऑनलाइन पेशी आज,आई LOVE MOHAMMAD उपद्रव मामले में शुरू होगा ट्रायल, गवाहों की होगी गवाही
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली: मौलाना तौकीर रज़ा से जुड़े चर्चित उपद्रव मामले में आज से ट्रायल शुरू
बरेली के बहुचर्चित I LOVE MOHAMMAD विरोध प्रदर्शन और उससे जुड़े उपद्रव मामले में सोमवार से अदालत में ट्रायल शुरू होने जा रहा है। इस मामले में मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रज़ा की पेशी सुरक्षा कारणों और न्यायिक प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन माध्यम से कराई जाएगी। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बताया जा रहा है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी और अभियोजन पक्ष अपने गवाहों को पेश करना शुरू करेगा। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि घटना के करीब 10 महीने के भीतर ट्रायल शुरू हो रहा है।
पहले दिन बारादरी केस, मंगलवार को कोतवाली मुकदमे की सुनवाई
सोमवार को बारादरी थाने में दर्ज मुकदमे की सुनवाई होगी, जबकि मंगलवार को कोतवाली थाने में दर्ज मामले पर ट्रायल आगे बढ़ेगा। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में शहर के पांच थानों में कुल 10 मुकदमे दर्ज किए थे।
इनमें बारादरी थाने में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे को सबसे अहम माना जा रहा है। इसी मामले में पहले सुप्रीम कोर्ट भी मौलाना तौकीर रज़ा की जमानत याचिका खारिज कर चुका है।
करीब 20 गवाह अदालत में होंगे पेश
अभियोजन पक्ष के अनुसार इस चरण में करीब 20 गवाहों को अदालत में पेश किया जाएगा। सबसे पहले तत्कालीन बारादरी थाना प्रभारी एवं वर्तमान साइबर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय की गवाही दर्ज होगी। इसके बाद अन्य गवाहों के बयान कराए जाएंगे।
वहीं कोतवाली में दर्ज मुकदमे के वादी तत्कालीन कोतवाल अमित पांडेय हैं, जिनकी गवाही भी सुनवाई के दौरान कराई जाएगी।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार 26 सितंबर को I LOVE MOHAMMAD विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ गए और पुलिस पर हमला हुआ।
पुलिस का कहना है कि इस दौरान पथराव, फायरिंग तथा पेट्रोल और एसिड बम से हमला किए जाने जैसी घटनाएं हुईं, जिनमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए।
घटना के बाद शहर के पांच थानों में कुल 10 मुकदमे दर्ज किए गए। जांच के दौरान मौलाना तौकीर रज़ा का नाम विभिन्न मुकदमों में शामिल किया गया। पुलिस ने 27 सितंबर को उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जहां से मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
119 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, 101 की हुई थी गिरफ्तारी जांच एजेंसियों के अनुसार इस मामले में 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि 119 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि मौलाना तौकीर रज़ा को अभी भी दर्ज सभी मुकदमों में राहत नहीं मिली है और कुछ मामलों में जमानत लंबित है।
आज की सुनवाई पर सबकी नजर मौलाना तौकीर रज़ा से जुड़े इस हाई-प्रोफाइल मामले की सुनवाई पर पुलिस, प्रशासन और आम लोगों की नजर बनी हुई है। अदालत में गवाहों की गवाही और अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों के आधार पर आगे की न्यायिक प्रक्रिया तय होगी। यह मामला बरेली के सबसे चर्चित मामलों में शामिल माना जा रहा है।