बरेली बहेड़ी में चरी के खेत में मिला मजदूर का शव, इलाके में मचा हड़कंप, खाद डालने गया था घर से, 2 KM दूर पड़ी मिली लाश, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
- Advertisement -
बरेली बहेड़ी में चरी के खेत में मिला मजदूर का शव, इलाके में मचा हड़कंप, खाद डालने गया था घर से, 2 KM दूर पड़ी मिली लाश, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
*रिपोर्ट/आसिफ अली *
- Advertisement -
बहेड़ी फाजलपुर जंगल में चरी के खेत में मजदूर हसन अली का शव बरामद: शुक्रवार को खेत में खाद डालने निकला था, शनिवार सुबह 2 KM दूर मिला शव, पैर के तलवे पर नोचने के निशान, बाएं कान से बह रहा था खून, पुलिस जांच में जुटी*
बरेली: कोतवाली बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम फाजलपुर के जंगल में शनिवार सुबह चरी के खेत में एक मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम भोज डांडी निवासी गठा उर्फ हसन अली 48 वर्ष पुत्र गुलशेर के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होंगे।
बहेड़ी फाजलपुर चरी के खेत में मिला मजदूर हसन अली का शव, घर से खाद डालने निकला था
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि कमरजीत पुत्र जसवंत सिंह के चरी के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो पता चला कि मृतक हसन अली मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को हसन अली खेत में खाद डालने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह उसका शव गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर फाजलपुर के चरी के खेत में पड़ा मिला। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
मजदूर हसन अली के पैर के तलवे पर नोचने के निशान, बाएं कान से निकल रहा था खून
मौके पर जांच के दौरान पुलिस को मृतक के दाहिने पैर के तलवे पर किसी जानवर द्वारा नोचने जैसे निशान मिले। वहीं बाएं कान से खून निकलता हुआ भी पाया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि ये निशान मौत से पहले के हैं या बाद के। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएंगे। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
हसन अली की मौत से परिवार में कोहराम, पीछे पत्नी और 6 बच्चे छोड़ गए हसन अली अपने पीछे पत्नी रिहाना, एक पुत्र और पांच पुत्रियों का परिवार छोड़ गया है। इनमें चार पुत्रियों का विवाह हो चुका है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है।