UP TET-2026 में बरेली से फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, साहू गोपीनाथ कॉलेज में नकली पहचान से परीक्षा देते पकड़ा गया अभ्यर्थी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
- Advertisement -
UP TET-2026 में बरेली से फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, साहू गोपीनाथ कॉलेज में नकली पहचान से परीक्षा देते पकड़ा गया अभ्यर्थी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
*रिपोर्ट/आसिफ अली *
- Advertisement -
*बरेली में UP TET-2026 के दौरान बड़ा खुलासा: साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज में फर्जी दस्तावेज से परीक्षा देने पहुंचा अभ्यर्थी गिरफ्तार, हाईस्कूल भी अलग नाम से पास करने का आरोप, पुलिस खंगाल रही पूरे नेटवर्क*
बरेली: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा TET-2026 के दौरान बरेली में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज में द्वितीय पाली की परीक्षा के समय एक अभ्यर्थी को बदली हुई पहचान के साथ परीक्षा देने के प्रयास में पकड़ा गया। मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने जांच तेज कर दी है और केंद्र पर कड़ी निगरानी बढ़ा दी गई है।
साहू गोपीनाथ कॉलेज बरेली में TET परीक्षा के दौरान दस्तावेजों में मिली विसंगति सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम के अनुसार, परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों ने अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की। इसी दौरान एक अभ्यर्थी के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र में गड़बड़ी पकड़ी गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि प्रवेश पत्र पर उसका नाम मनोज पुत्र मानसिंह दर्ज था, जबकि मूल दस्तावेजों में नाम आदेश कुमार पुत्र मानसिंह निकला। नाम और पहचान में अंतर मिलने पर कक्ष निरीक्षकों ने तुरंत अभ्यर्थी को हिरासत में लेकर पुलिस को सूचना दी।
TET-2026 बरेली फर्जीवाड़ा: आरोपी ने हाईस्कूल भी अलग नाम-जन्मतिथि से पास किया था
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने कथित तौर पर हाईस्कूल की परीक्षा भी अलग-अलग नाम और जन्मतिथि के साथ उत्तीर्ण की थी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने आधार कार्ड में कई बार संशोधन कराया था ताकि पहचान छिपाई जा सके। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बरेली पुलिस जांच कर रही पूरे गिरोह की, TET परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन सख्त
पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने कहा कि TET-2026 की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। फर्जी दस्तावेजों या गलत पहचान के आधार पर परीक्षा देने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। बरेली पुलिस ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए पारदर्शी तरीके से परीक्षा में शामिल हों। किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।