बरेली में UP TET 2026: 2-3-4 जुलाई को परीक्षा, 17 केंद्रों पर 37 हजार परीक्षार्थी, नकल रोकने स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
- Advertisement -
बरेली में UP TET 2026: 2-3-4 जुलाई को परीक्षा, 17 केंद्रों पर 37 हजार परीक्षार्थी, नकल रोकने स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
*रिपोर्ट/आसिफ अली *
- Advertisement -
*3 दिन चलेगा इम्तिहान: पहली-दूसरी पाली में 9:30 से 12 और 2:30 से 5 बजे परीक्षा, अंतिम दिन एक पाली, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम
बरेली: शिक्षक पात्रता परीक्षा TET-2026 का आयोजन आज गुरुवार 2 जुलाई से बरेली में शुरू हो रहा है। तीन दिन 2, 3 और 4 जुलाई तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर कुल 37,613 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।
परीक्षा का शेड्यूल: पहले दो दिन दो पाली, आखिरी दिन एक पाली परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार पहले और दूसरे दिन परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। अंतिम दिन 4 जुलाई को केवल एक पाली में परीक्षा कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 1 घंटे पहले केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
पालीवार कितने अभ्यर्थी बैठेंगे 2 जुलाई गुरुवार की पहली पाली में 7,549 और दूसरी पाली में 7,550 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 3 जुलाई शुक्रवार को दोनों पालियों में 7,551-7,551 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। वहीं 4 जुलाई शनिवार को एक पाली वाली परीक्षा में 7,412 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
नकल पर जीरो टॉलरेंस: हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट-पुलिस तैनात परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सभी 17 केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया है। जिला प्रशासन का फोकस परीक्षा की शुचिता बनाए रखने पर है। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और नकल सामग्री ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
बरेली के ये हैं 17 परीक्षा केंद्र परीक्षा के लिए मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, साहू गोपीनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज ब्लॉक ए और बी, एसवी इंटर कॉलेज, श्री पीसी आजाद इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विष्णु इंटर कॉलेज, श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, बरेली इंटर कॉलेज, बिशप मंडल इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज और केपीआरसी कला केंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज को सेंटर बनाया गया है।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी टिप्स एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी साथ लेकर आएं। केंद्र पर तलाशी के बाद ही प्रवेश मिलेगा। परीक्षा कक्ष में समय से पहुंचने पर ही पेपर शुरू करने की अनुमति होगी।