बरेली में 30 जून को ट्रैफिक अलर्ट: CM योगी के दौरे से पहले बड़ा डायवर्जन, पुराना रोडवेज बस स्टैंड रहेगा बंद, सैटेलाइट से चलेंगी बसें, इन रूटों से बचें

0 1

- Advertisement -

बरेली में 30 जून को ट्रैफिक अलर्ट: CM योगी के दौरे से पहले बड़ा डायवर्जन, पुराना रोडवेज बस स्टैंड रहेगा बंद, सैटेलाइट से चलेंगी बसें, इन रूटों से बचें

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

वीआईपी मूवमेंट”: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली दौरे को लेकर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, सुबह 8 बजे से भारी वाहनों पर रोक, बदायूं-लखनऊ-पीलीभीत रूट बदला, SP यातायात मो. अकमल खान की अपील

बरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 30 जून 2026 को प्रस्तावित बरेली दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन और एडवाइजरी जारी कर दी है। वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था और सुगम यातायात बनाए रखने के लिए सुबह 8:00 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर न जाने की अपील की है।

इन मार्गों से भारी वाहनों का प्रवेश बंद
यातायात पुलिस के अनुसार परसाखेड़ा रोड नंबर-1, विलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झाड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर, रामगंगा तिराहा तथा बुखारा मोड़ से किसी भी भारी वाहन को शहर की ओर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। संबंधित थाना प्रभारियों को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

बदायूं, लखनऊ, दिल्ली-रामपुर रूट का डायवर्जन
दिल्ली और रामपुर की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा, बड़ा बाईपास, विलवा, विलयधाम, नवदिया झाड़ा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा और भमौरा होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। नैनीताल और पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए भी यही वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।

दिल्ली और रामपुर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास, झुमका, विलवा, विलयधाम, फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी होकर निकलेंगे। वहीं लखनऊ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा और बड़ा बाईपास के रास्ते भेजा जाएगा।

बदायूं की ओर से बरेली आने वाले भारी वाहन भमौरा, देवचरा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी और इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक पहुंच सकेंगे। जबकि दिल्ली जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास का उपयोग करेंगे।

रोडवेज बसों के लिए विशेष व्यवस्था, पुराना बस स्टैंड बंद
दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत की ओर से आने वाली रोडवेज बसें जिन्हें बरेली होते हुए बदायूं या लखनऊ जाना है, वे बड़ा बाईपास और इन्वर्टिस तिराहा होकर केवल सैटेलाइट बस स्टैंड तक ही आएंगी। इसी मार्ग से बसों का संचालन आगे भी किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 30 जून को पुराना रोडवेज बस स्टैंड पूरी तरह बंद रहेगा। सभी रोडवेज बसों का संचालन केवल सैटेलाइट बस स्टैंड से किया जाएगा।

SP यातायात मो. अकमल खान की अपील
पुलिस अधीक्षक यातायात मो. अकमल खान ने शहरवासियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले डायवर्जन योजना का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।