बरेली कांग्रेस ने राज्यपाल को लिखा पत्र: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर FIR की मांग, दिनेश दद्दा बोले- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

0 11

- Advertisement -

बरेली कांग्रेस ने राज्यपाल को लिखा पत्र: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर FIR की मांग, दिनेश दद्दा बोले- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”: महानगर कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल से की निष्पक्ष जांच की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में राम धन, दान, चढ़ावा से जुड़े विवादित समाचारों को लेकर बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। महानगर अध्यक्ष एड. दिनेश दद्दा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 25-06-2026 को राज्यपाल उत्तर प्रदेश शासन को जिलाधिकारी बरेली के माध्यम से पत्र भेजकर पूरे प्रकरण में FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल पत्र में कांग्रेस ने कहा कि अयोध्या स्थित श्री राम जी के मंदिर में राम धन, दान, चढ़ावा, घोटाले, चोरी के समाचारों ने आम जन मानस की आस्था को झकझोर कर रख दिया है। इस संबंध में सरकार द्वारा SIT का गठन किया गया है, लेकिन इस प्रकरण पर कोई FIR दर्ज न होने के कारण इसकी निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह लगना स्वाभाविक है।

FIR और गिरफ्तारी की मांग महानगर कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल से निवेदन किया है कि इस संपूर्ण प्रकरण में FIR दर्ज कराकर इसकी निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई कराई जाए। कांग्रेस ने मांग की है कि उक्त घटना में लिप्त सभी दोषियों के विरुद्ध FIR दर्ज करके उनकी तत्काल गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए।

आंदोलन की चेतावनी पत्र में कहा गया है कि हमें आशा ही नहीं वरन पूर्ण विश्वास है कि आप हमारी भावनाओं के अनुरूप कार्रवाई को अंजाम देंगी। अन्यथा कांग्रेस जन आंदोलनात्मक कार्रवाई को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

पत्र पर दिनेश दद्दा एडवोकेट महानगर अध्यक्ष के अलावा राजरामा जिला महासचिव, देवेंद्र प्रकाश, दिलीप दिवाकर, जितेंद्र बाबू, M.S. Khan, उलामिया, नाजाद खान, सय चंद, पवन कुमार मिश्रा, उ.प्र. पुनैद हसन एड. सहित कई पदाधिकारियों के साथ डीएम को पत्र सौपा ।