POK में मौतें, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने UN से लगाई दखल की गुहार*
- Advertisement -
POK में मौतें, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने UN से लगाई दखल की गुहार*
*रिपोर्ट/आसिफ अली*
- Advertisement -
*बढ़ती महंगाई पर प्रदर्शन कर रहे निहत्थे लोगों पर पाक आर्मी ने चलाई गोलियां, 12 से ज्यादा बच्चे-महिलाएं भी मारे गए: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात*
*बरेली, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हालात बेकाबू हो गए हैं। महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रही आम जनता पर पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में करीब 100 लोगों की मौत का दावा किया गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग से तुरंत दखल देने की अपील की है।
*UN खुद करे दौरा: पाक सेना की दमनकारी नीति दुनिया के सामने आए*
मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने बयान में कहा कि दुनिया के हर व्यक्ति को अपने हक के लिए आवाज उठाने का अधिकार है। POK की जनता ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया तो पाकिस्तानी सेना ने अपने ही नागरिकों पर गोलियां चला दीं। इसमें एक दर्जन से ज्यादा बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। मौलाना ने UNO मानवाधिकार आयोग से क्षेत्र का दौरा कर जमीनी हकीकत पता लगाने और दुनिया को सच्चाई बताने की मांग की है।
*शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर गोलियां: 100 मौतों का दावा*
मौलाना बरेलवी ने कहा कि POK की जनता अपने अधिकारों और महंगाई के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थी। लेकिन पाकिस्तानी सेना ने अधिकारों को कुचलने के लिए निहत्थे लोगों पर सीधे गोलियां चलाईं। जानकारी के अनुसार POK के अलग-अलग हिस्सों में अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है। मौलाना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को निष्पक्ष जांच कर जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए।
*पाक आर्मी की बर्बरता पर उठे सवाल*
मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना की दमनकारी नीतियों और बेगुनाह लोगों के मारे जाने की सच्चाई दुनिया के सामने आनी चाहिए। UNO को तुरंत कार्रवाई कर POK की जनता को न्याय दिलाना चाहिए।