बरेली में दबंग किरायेदार का आतंक: मकान मालिक को पीटा, कब्जे की कोशिश, IG से लगाई न्याय की गुहार*

0 3

- Advertisement -

बरेली में दबंग किरायेदार का आतंक: मकान मालिक को पीटा, कब्जे की कोशिश, IG से लगाई न्याय की गुहार*

*रिपोर्ट/आसिफ अली *

- Advertisement -

*सूफी टोला में 2013 से किराए पर रह रहे नासिर अंसारी पर नशा, ठगी और मारपीट का आरोप, जर्जर मकान पर कब्जे की साजिश*

*बरेली बारादरी थाना क्षेत्र के सूफी टोला में दबंग किरायेदार द्वारा मकान मालिक को मारने-पीटने और मकान पर कब्जा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित गुलाम हसन ने IG बरेली परिक्षेत्र को प्रार्थना पत्र देकर जान-माल की सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

*बैंक के नाम पर लिया कमरा, अब चल रहा नशे का अड्डा*
गुलाम हसन पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद उवैस खान ने बताया कि उनके ददिया ससुर स्वर्गीय अशफाक ने वर्ष 2013 में नासिर अंसारी पुत्र इसरार हुसैन निवासी 44, आनंद बिहार कॉलोनी थाना किला को अशफाक मार्केट, अमर उजाला प्रेस के सामने दो कमरे बैंक का काम करने के लिए किराए पर दिए थे। अशफाक के जीवित रहते तक किराया मिलता रहा, लेकिन मृत्यु के बाद किरायेदार ने किराया बंद कर कोर्ट में केस दायर कर दिया। आरोप है कि नासिर अंसारी अब वहां नशीले पदार्थों का सेवन करता है और लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा है।

*पत्नी-बच्चों के साथ अकेले रह रहे गुलाम हसन को जान का खतरा*
गुलाम हसन का कहना है कि वसीयत के अनुसार मकान अब उनकी पत्नी जैनब अंसारी के नाम है। मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में है। नासिर अंसारी और उसके साथी लगातार दबंगई दिखाकर मारपीट करते हैं और उल्टा पुलिस को गुमराह कर मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई करा देते हैं। गुलाम हसन पत्नी व छोटे-छोटे बच्चों के साथ अकेले रहते हैं और उन्हें जान-माल का खतरा है।

*IG बरेली से लगाई गुहार, कब्जे की साजिश का आरोप*
पीड़ित ने IG बरेली परिक्षेत्र को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि नासिर अंसारी जबरन मकान पर कब्जा करना चाहता है। बार-बार धमकी और मारपीट से परिवार दहशत में है। गुलाम हसन ने IG से न्याय की मांग करते हुए दबंग किरायेदार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना बारादरी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।