बरेली की प्रोफेसर चारु मेहरोत्रा फ्रांस में पेश करेंगी योग पर शोध पत्र, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का बढ़ाएंगी मान*

0 18

- Advertisement -

बरेली की प्रोफेसर चारु मेहरोत्रा फ्रांस में पेश करेंगी योग पर शोध पत्र, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का बढ़ाएंगी मान*

*रिपोर्ट/आसिफ अली*

- Advertisement -

*9वें अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में विशिष्ट अतिथि बनकर जाएंगी बरेली कॉलेज की पूर्व विभागाध्यक्ष; योग की प्राचीनता और आधुनिक प्रासंगिकता पर देंगी व्याख्यान*

*बरेली, बरेली कॉलेज* की पूर्व विभागाध्यक्ष अंग्रेजी और गोकुलदास हिंदू महिला महाविद्यालय मुरादाबाद की प्राचार्य प्रोफेसर चारु मेहरोत्रा को फ्रांस में होने वाली 9वीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। 23 जून से 3 जुलाई 2026 तक चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस में वे Yoga in Global Interface Intersecting Ancient Wisdom with Contemporary Relevance विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगी।

*योग को लेकर प्रोफेसर चारु मेहरोत्रा ने कही ये बड़ी बात*
डॉक्टर चारू मेहरोत्रा ने कहा कि योग भारत में प्राचीन काल से प्रचलन में है। हमारे योगियों और महर्षियों ने अपने जीवन में योग अपनाकर कठिन तपस्याएं की और खुद को स्वस्थ रखा। यह विधि मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक संतुलन बनाने में श्रेष्ठ है। आज की आधुनिक जीवन प्रणाली के लिए यह अत्यंत आवश्यक और लाभदायक सिद्ध हो रही है।

*भारतीय अंग्रेजी साहित्य में भी योग का उल्लेख*
प्रोफेसर चारु मेहरोत्रा ने बताया कि भारतीय अंग्रेजी साहित्य में लेखकों ने अपनी कृतियों में योग का उल्लेख किया है। प्रकृति के निकट रहने वाले लोग इसे अपनाकर स्वस्थ जीवन व्यतीत करते हैं। इस विद्या को पूरे विश्व में तार्किक रूप से भारत ने ही प्रस्तुत किया है। आज पश्चिम और यूरोप के लोग भी इसे अपना रहे हैं। भारत को यूं ही विश्व गुरु नहीं कहा गया है।

*बरेली कॉलेज और गोकुलदास परिवार में खुशी की लहर*
प्रोफेसर चारु मेहरोत्रा की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर बरेली कॉलेज और गोकुलदास हिंदू महिला महाविद्यालय के सहयोगियों, मित्रों, छात्राओं और शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने इसे महाविद्यालय और बरेली के लिए गौरव का क्षण बताया। शिक्षा जगत में बरेली का नाम एक बार फिर वैश्विक मंच पर रोशन होगा।