डीएम हो तो ऐसा: बरेली की नौमहला मलिन बस्ती में उतरे सांसद-मेयर-डीएम, खुद लगाई झाड़ू और सुनी जनता की फरियाद*
- Advertisement -
डीएम हो तो ऐसा: बरेली की नौमहला मलिन बस्ती में उतरे सांसद-मेयर-डीएम, खुद लगाई झाड़ू और सुनी जनता की फरियाद*
रिपोर्ट/आसिफ अली *
- Advertisement -
*’सरकार आपके द्वार’ बना मिसाल: बरेली डीएम अविनाश सिंह ने मलिन बस्ती में लगाई झाड़ू, मौके पर ही निपटाईं शिकायतें; ‘क्लीन बरेली-हेल्थी बरेली’ का दिया संदेश*
*बरेली, केंद्र सरकार के *12 वर्ष पूर्ण होने* पर चल रहे *विशेष जनसंपर्क अभियान* के तहत रविवार को *बरेली की नौमहला मलिन बस्ती* में प्रशासन जमीन पर उतर आया। *सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल और डीएम अविनाश सिंह* ने खुद *झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश* दिया। *’सरकार आपके द्वार’* समाधान शिविर में जनता की समस्याएं सुनकर *मौके पर ही निस्तारण* किया गया।
*मलिन बस्ती में पहुंची पूरी सरकार, अफसरों ने लगाए स्टॉल*
नगर निगम ने *वार्ड संख्या-09 नौमहला मलिन बस्ती* में *विशेष स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक अपशिष्ट निस्तारण* और *जनसमस्या समाधान शिविर* लगाया। *पेंशन, स्वास्थ्य, विद्युत, पूर्ति, स्वच्छता* समेत सभी विभागों के स्टॉल लगे। *नालियों और सार्वजनिक स्थलों* की सफाई कर लोगों को *प्लास्टिक कचरे के पृथक्करण* की जानकारी दी गई। कई शिकायतों का *तत्काल समाधान* हुआ और पात्रों को *योजनाओं से जोड़ा* गया।
*डीएम बोले: अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ*
*डीएम अविनाश सिंह* ने कहा कि *’क्लीन बरेली-हेल्थी बरेली’* अभियान का मकसद *मलिन बस्तियों के हर परिवार* तक पहुंचकर समस्या सुलझाना है। *सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार* ने अफसरों को *जनता की समस्याओं का गंभीरता से समाधान* करने के निर्देश दिए। *मेयर डॉ. उमेश गौतम* बोले कि नगर निगम *पहली बार सीधे जनता के बीच* जाकर काम कर रहा है। *कैंट विधायक संजीव अग्रवाल* ने स्वच्छता को *सामाजिक जिम्मेदारी* बताया।
*बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, प्रशासन की तारीफ*
कार्यक्रम में *नगर आयुक्त संजीव मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय*, पार्षद और सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। *स्थानीय लोगों* ने प्रशासन और नगर निगम की इस पहल को *जनहित में बड़ा कदम* बताया।