मौलाना तौसीफ रजा ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, 10 हजार का इनामी पंकज राजपूत गिरफ्तार*
- Advertisement -
- मौलाना तौसीफ रजा ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, 10 हजार का इनामी पंकज राजपूत गिरफ्तार*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*SSP अनुराग आर्य का जताया आभार: मौलाना तौसीफ की पत्नी पहुंचीं SSP ऑफिस, बोलीं- पुलिस ने इंसाफ दिलाया; जीआरपी की भूरि-भूरि प्रशंसा*
*बरेली,जीआरपी बरेली जंक्शन* पुलिस ने *मौलाना तौसीफ रजा ब्लाइंड मर्डर केस* का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। *10 हजार के इनामी हत्यारोपी पंकज राजपूत* को *प्लेटफार्म नंबर 2* से गिरफ्तार किया गया। इस सफल खुलासे के बाद *मौलाना तौसीफ की पत्नी एसएसपी अनुराग आर्य का शुक्रिया अदा करने एसएसपी ऑफिस पहुंचीं* और पुलिस टीम की तारीफ की।
*सर्विलांस और PNR से पकड़ा गया हत्यारा*
*डीजी रेलवे प्रकाश डी* और *आईजी रेलवे आरके भारद्वाज* के निर्देशन में *एसपी रेलवे आशुतोष शुक्ला* की अगुवाई में कार्रवाई हुई। *प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा* की टीम ने *07 जून को रात 8:30 बजे* आरोपी *पंकज राजपूत पुत्र स्व. कुन्दन सिंह, निवासी कानून गोयान, मुगलपुरा मुरादाबाद* को दबोचा। *सर्विलांस टीम और ट्रेन यात्रियों के PNR* से मिली जानकारी और *वीडियो क्लिप* से आरोपी की पहचान हुई। उस पर *10 हजार का इनाम* घोषित था।
*बिहार के मौलाना की हुई थी हत्या*
मृतक *मौलाना तौसीफ रजा निवासी ग्राम ठाकुरगंज, बाखोटोली, थाना पाठामाड़ी, जिला किशनगंज बिहार* की हत्या *मु0अ0सं0 52/2026 धारा 103(1) बीएनएस* के तहत दर्ज थी। मामले में *दरगाह आला हजरत के संगठन जमात रजा-ए-मुस्तफा* लगातार पुलिस के संपर्क में रहकर पैरवी कर रहा था।
*SSP अनुराग आर्य को पत्नी ने कहा- थैंक्यू*
केस खुलने के बाद *मौलाना तौसीफ की पत्नी* सीधे *एसएसपी अनुराग आर्य* के ऑफिस पहुंचीं और *इंसाफ दिलाने के लिए शुक्रिया अदा किया*। उन्होंने कहा कि *बरेली पुलिस और जीआरपी* ने बहुत मेहनत से काम किया। *एसएसपी अनुराग आर्य* ने भी पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। *जमात रजा-ए-मुस्तफा* और अन्य संगठनों ने भी *जीआरपी बरेली जंक्शन पुलिस* की *भूरि-भूरि प्रशंसा* की।
*गिरफ्तार करने वाली टीम*
इस खुलासे में *प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा, उ0नि0 संजीव कुमार, उ0नि0 अनुराग प्रताप सिंह, उ0नि0 सन्नी कुमार प्रभारी सर्विलांस, हे0का0 शैलेन्द्र कुमार, हे0का0 अक्षय कुमार, हे0का0 रामेन्द्र कुमार, हे0का0 मुख्तार आलम, हे0का0 मोहित शुक्ला, का0 मनीष कुमार, आरक्षी संदीप कुमार और आरक्षी मो0 आलम* शामिल रहे।