बरेली पुलिस का कमाल: 462 चेहरों पर लौटी मुस्कान, 95 लाख के गुम मोबाइल मालिकों को सौंपे*
- Advertisement -
बरेली पुलिस का कमाल: 462 चेहरों पर लौटी मुस्कान, 95 लाख के गुम मोबाइल मालिकों को सौंपे*
*रिपोर्ट/आसिफ अली *
- Advertisement -
*एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में चला मेगा ऑपरेशन: सीईआईआर पोर्टल से ट्रैक कर बरामद किए फोन, एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने लौटाए मोबाइल, जनवरी 2025 से अब तक 10.5 करोड़ के 5,259 फोन रिकवर*
*बरेली,गुम मोबाइल मिलना नामुमकिन मान चुके लोगों के लिए बरेली पुलिस उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। *मई माह में चलाए गए विशेष अभियान* में पुलिस ने *462 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए*। बरामद मोबाइल की कुल कीमत *करीब 95 लाख रुपये* आंकी गई है।
*रविन्द्रालय में लौटाए गए फोन, लोगों ने कहा- थैंक्यू बरेली पुलिस*
रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित *रविन्द्रालय में आयोजित कार्यक्रम* में एसपी साउथ ने सभी 462 मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। महीनों से अपना फोन तलाश रहे लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई लोगों ने कहा कि *उन्हें यकीन ही नहीं था कि मोबाइल दोबारा मिल पाएगा*। मोबाइल पाकर लोगों ने बरेली पुलिस की कार्यशैली की जमकर तारीफ की।
*सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस टीम का कमाल*
इस बड़ी सफलता के पीछे *सर्विलांस सेल, साइबर टीमों और कंप्यूटर ऑपरेटरों* की कड़ी मेहनत है। *एसएसपी अनुराग आर्य* के निर्देशन में टीमों ने *भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल* और आधुनिक तकनीक की मदद से गुम मोबाइल ट्रैक किए। लगातार निगरानी, डेटा एनालिसिस और फील्ड वर्क के दम पर एक महीने में 462 फोन रिकवर किए गए।
*बेहतरीन काम करने वाली टीमों को इनाम*
मोबाइल बरामदगी अभियान में शानदार प्रदर्शन करने वाली *थानों की साइबर टीमों को सम्मानित* भी किया गया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को *नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र* देकर हौसला बढ़ाया।
*17 महीने में 10.5 करोड़ के 5,259 मोबाइल रिकवर*
बरेली पुलिस का यह रिकॉर्ड लगातार मजबूत हो रहा है। *जनवरी 2025 से मई 2026 तक* जिले में कुल *5,259 गुमशुदा मोबाइल फोन* बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित कीमत *10.5 करोड़ रुपये से ज्यादा* है। यह आंकड़ा बरेली पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनता के प्रति जवाबदेही को साबित करता है।