एसपी ने फरीदपुर थाना प्रभारी के आवास पर मारा छापा, रिश्वत के ₹9लाख रुपए बरामद, एसएसपी ने थाना प्रभारी को किया निलंबित

0 23

- Advertisement -

बरेली। थाना फरीदपुर के इंस्पेक्टर ने 9 लाख की रिश्वत ली है। इसकी सूचना एस एसपी अनुराग आर्य को मिली तो उन्होंने तुरंत आईपी एस  मानुष पारीख को भेजा, आई पी एस ने फोर्स के साथ उसके आवास पर छापा मारा, तो वहां से भी वो पहले की सायरन की आवाज सुनकर भाग निकला। पुलिस को कमरे के बेड पर नोट पड़े मिले। काउंट करने पर 9 लाख निकले। पुलिस ने इंस्पेक्टर पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर की तलाश में दबिश जारी है।

फरीदपुर थाने में रामसेवक इंस्पेक्टर हैं। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर  आई पी  एस अधिकारी मानुष पारीक ने यह छापा मारा है। इंस्पेक्टर के थाने में आवास में पुलिस टीम पहुंची। यहां बेड में पैसा रखा मिला। इंस्पेक्टर थाने में दीवार फांदकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही इस घटना का बड़ा खुलासा किया जाना है।

- Advertisement -

स्मैक तस्करों को छोड़ने के लिए ली गई रिश्वत

बरेली का फरीदपुर थाना प्रभारी रामसेवक के खिलाफ कुछ दिन से शिकायत मिल रही थी। अधिकारियों ने बताया कि फरीदपुर पुलिस ने स्मैक तस्कर नवदिया निवासी आलम, मोहम्मद इस्लाम, नियाज अहमद को पकड़ा था। इन सभी को छोड़ने के लिए इंस्पेक्टर फरीदपुर रामसेवक ने 9 लाख रुपये लिए। यह पैसा थाने के आवास के बेडरूम में लिया गया। जानकारी एसएसपी अनुराग आर्य व एसपी दक्षिण को मिली। जैसे ही मानुष पारीक थाने में पहुंचे तभी इंस्पेक्टर दीवार फांदकर भाग निकला। इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए एसपी के गनर भी दौड़े, लेकिन इंसपेक्टर भाग निकला।

एसएसपी ने फरीदपुरथाना प्रभारी राम सेवक को निलंबित कर दिया है