शाही शीशगढ़ क्षेत्र में महिलाओं की हत्या करने वाला साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Advertisement -
“ब कारेली। शाही शीशगढ़ क्षेत्र में जून 2023 से जुलाई 24 तक हो चुकी 10 महिलाओं की हत्या करने वाले साइको किलर को आखिर पुलिस ने गिरफ्तारी कर ही लिया एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी साउथ मानुष पारीक के अनुसार आरोपी साइको किलर नवाबगंज के गांव बाकरगंज सानुआ का रहने वाला कुलदीप कुमार है। नवाबगंज से शाही शीशगढ़ क्षेत्र में जाकर महिलाओं को टारगेट करता था। इसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या करता था। आरोपी की उम्र करीब 30 साल है। सभी घटनाएं उसने शाही शीशगढ़ क्षेत्र में की। पुलिस ने साइको किलर को गिरफ्तार करने के बाद घटनास्थल पर ले जाकर उससे पूछताछ की। सभी महिलाओं की हत्या के बारे में डिटेल में जानकारी की।
सौतेली मां के व्यवहार से साइको बन गया था कुलदीप नवाबगंज के रहने वाले कुलदीप ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका परिवार खेती-बाड़ी करता है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। जब वह छोटा था तो उसकी मां की मौत हो गई। वह सौतेली मां के व्यवहार से बहुत दुखी था। सौतेली मां उसका उत्पीड़न करती थी। उसे खाना नहीं देती थी। बात-बात में झगड़ा कर उसका गला दबाने की कोशिश करती थी। इस वजह से उसे सनक सवार हो गई। महिलाओं को लेकर उसमें हिंसा और गुस्सा बढ़ता गया। जिसकी वजह से वह साइको किलर बन गया।
- Advertisement -
नवाबगंज के रहने वाले साइको किलर की रिश्तेदारी शाही शीशगढ़ के दो गांव में हैं। उसकी बहन ब्याही है। साइको किलर ने एक बंगाली महिला के साथ शादी की थी। पूछताछ में महिला ने भी बताया कि वह झगड़ा करता था। उसका व्यवहार हिंसात्मक था। गला पकड़कर झगड़ा करने लगता था। साइको किलर ने जिन महिलाओं को निशाना बनाया। उनमें सभी अधेड़ उम्र की थी। इसके अलावा सभी की गला दबाकर हत्या की
09082024