एनओसी देने के नाम पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सहायक 20 हजार की रिश्वत लेतेगिरफ्तार

0 52

- Advertisement -

बरेली। शासन की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचारियों और घूसखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एंटी करप्शन टीम ने सी ओ यशपाल सिंह के निर्देशन में क्षेत्रीय पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में वैज्ञानिक सहायक विपिन कर्ण वाल को 20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है

हुसैन बाग निवासी शाहिद हुसैन ने एक अस्पताल खोलने के लिए एनओसी क्षेत्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के दफ्तर से मांगी थी एनओसी देने के एवज में वैज्ञानिक सहायक विनोद करनवाल ने शाहिद हुसैन से₹20 हजार की डिमांड की थी जिसकी शिकायत उन्होंने एंटी करप्शन विभाग में की

- Advertisement -

सी ओ यशपाल सिंह के निर्देशन में गठित ट्रैप टीम के प्रभारी काशीनाथ उपाध्याय के नेतृत्व में राजेंद्र नगर स्थित क्षेत्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के दफ्तर में छापा मारा और ₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया विनोद कर्नवाल को एंटी करप्शन की टीम गिरफ्तार करके थाना इज्जत नगर ले आई जहां विधिक कार्रवाई की जा रही है