डॉक्टर दंपति ने ए आई ए पी जी ई टी की परीक्षा उत्तीर्ण कर किया नाम रोशन।

0 156

- Advertisement -

बरेली। अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा परीक्षा में बरेली की डॉक्टर दंपति ने 59 वा और 27 वा रैंक प्राप्त कर बरेली का नाम रोशन किया है सेंट्रल जेल कॉलोनी के रहने वाले डॉक्टर सैयद जर्रार अहमद और उनकी पत्नी जुबेदा बानो ने स्टेट युनानी मेडिकल कॉलेज प्रयागराज से बी यू एम एस की डिग्री हासिल की और कड़ी मेहनत के बाद ए आई ए पी जी ई टी की परीक्षा पास की है जिसमें डॉक्टर सैयद जर्रार अहमद और उनकी पत्नी डॉक्टर जुबेदा बानो अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं उन्होंने कहा कि मेरा एक सपना है कि मैंपी जी की डिग्री हासिल करके गरीब जनता की सेवा करूं और देश का नाम रोशन करू, डॉ सैयद जर्रार अहमद एक मध्यम परिवार से है और गरीब बेसहारा लोग का दर्द अच्छी तरह समझते हैं और उन्होंने गरीबों की सेवा करने का संकल्प लिया है