बीडीए ने बेसमेंट में चल रही दो लाइब्रेरी को किया सील
- Advertisement -
बरेली।आज बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा बेसमेन्ट में संचालित लाईब्रेरी को सीलबन्द किया गया जिसमे
मिनी बाईपास रोड पर करूणा हॉस्पिटल बिल्डिंग के बेसमेन्ट में गौरव गंगवार व अरविन्द गंगवार द्वारा 127 सीट की श्योर सक्सेस लाईब्रेरी चलाई जा रही थी, जिसे खाली कराकर सील बन्द करा दिया गया।
- Advertisement -
हरूनगला रोड पर साई मंदिर के सामने शिवम शंखधार द्वारा बेसमेन्ट में लाईब्रेरी चलाई जा रही थी, जिसे खाली कराकर सील बन्द करा दिया गया।
भवन स्वामियों के भवनों को उ0प्र0 नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत सीलबन्द की कार्यवाही की गयी