- Advertisement -
बरेली।यांत्रिक कारखाना पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर में हुनरमंद हाथों की कमी नहीं है। प्रधानमंत्री रेल कौशल विकास प्रशिक्षुओं ने अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन कर इज्जत नगर रेलवे स्टेशन के सामने पुराने स्क्रैप मैटेरियल से टायटैनोसोरस,मोर, और ट्राइसेराटॉप जैसे जंतुओं का मॉडल खड़ा करके स्टेशन की शोभा बढ़ाई है जिनके निर्माण में पुरानी सरिया पाइप के टुकड़े स्क्रैप मैटेरियल जो बेकार पड़ा था उसको उपयोग में लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया है
20 से अधिक ट्रेंस अप्रेंटिस कर्मियों ने तीन माह से अधिक समय में इसको तैयार किया है।
टीम में सीनियर इंस्ट्रक्टर शिव कुमार अमित कुमार, प्रियांशु दीप योगेश सिंह राणा और आईटीआई के अप्रेंटिस ने भाग लिया। जो भी इन मॉडलों को देखा है देखता रह जाता है इसकी जितनी भी तारीफ की जाए उतनी कम है मॉडल अपने आप में बिल्कुल सजीव दिखाई दे रहे हैं
- Advertisement -