बरेली कॉलेज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष बने चंद्रकेशयादव और सुनील कुमार बने सचिव

0 66

- Advertisement -

बरेली । बरेली कॉलेज में कर्मचारी कल्याण सेवा समिति का चुनाव हुआ जिसमे चन्द्रकेश यादव ने पूर्व अध्यक्ष जीतेन्द्र मिश्र को 82 मतो से हराया तथा सुनील कुमार ने सचिव हरीश मोरिया को 94 मतों से हराया

बरेली कॉलेज बरेली के कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के आज हुए चुनाव में अध्यक्ष पद चंद्रकेश यादव ने 108 और जितेंद्र मिश्रा को 26 वोट प्राप्त हुए चंद्रकेश यादव 82 मतों से विजय घोषित तथा सचिव पद पर सुनील कुमार ने 113 मत तथा हरीश मोरिया को 19 मत प्राप्त किये

- Advertisement -

सुनील कुमार को 94 मत से विजयी घोषित किया गया उपाध्‍यक्ष के पद पर पूरन लाल मसीह को 104 मत तथा दयाशंकर को 28 मत पड़े पूरनलाल मसीह 76 मत से विजय हुए कोषाध्‍यक्ष के पद पर रघुनाथ मिश्र को 100 वोट तथा गंगा प्रसाद को 32 वोट पड़े

रघुनाथ मिश्रा 68 वोटों से विजयी घोषित किये गए यह चुनाव परिणम की घोषणा डॉक्टर मनोज सिंह मुख्य चुनाव अधिकारी ने की इनके साथ चुनाव संचालक सुरजीत सिंह ,अशोक कुमार नीरा, नीरज कुमार ,पी पी यादव, रोहिताश कुमार ने सहयोग दिया।