प्राथमिक विद्यालय स्वाले नगर में गर्मी के कारण बच्चे हुए बेहोश

0 24

- Advertisement -

बरेली। भीषण गर्मी के चलते परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का बुरा हाल है लेकिन एसी कमरों में बैठे हुए विभागीय अधिकारी उन पर जरा सा भी तरस खाने को तैयार नही हैं। लगातार उमस भरी गर्मी में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए स्कूल में बिजली विभाग भी कुछ कम कारनामे नही कर रहा है स्कूल समय में अधिकांश विद्यालयों में बिजली गायब ही रहती है जिस कारण बच्चे पसीने में नहाते रहते हैं।

शिक्षा विभाग के जो अधिकारी दौरे पर निकलते भी है वह भी अपनी रिपोर्ट में बच्चों की हालत का जिक्र विभाग के उच्च अधिकारियों से नही करते। जिस कारण उच्च अधिकारी समय परिवर्तन के बारे में नही सोंचते और पसीने में भीगते हुए छात्र छात्रा स्कूल में 8 से 2 बजे तक रुकने के लिए मजबूर रहते हैं।

- Advertisement -

आज बरेली नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय स्वाले नगर में बच्चे गर्मी के कारण क्लास में ही गश खाकर गिर गए और बेहोश हो गए। इन बच्चों में कक्षा चार का रेहान और कक्षा 5 की छात्रा मदिया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शाईस्ता साबिर ने बताया कि गर्मी के कारण कक्षा कक्ष में बच्चों को अक्सर चक्कर आते रहते हैं जिस कारण बच्चे पसीने में भीगे रहते हैं।

विभाग को विद्यालय के समय में बच्चों की परेशानी को देखते हुए कुछ संशोधन आवश्यक रूप से करना चाहिए यह बच्चों के हित में होगा। फिलहाल आज जो बच्चे चक्कर खाकर गिर गये थे। उन बच्चों के माता-पिता को जानकारी फोन पर दे दी गई है माता-पिता के आ जाने के बाद उन बच्चों को घर भेजा जायेगा।