“एक पेड़ मां के नाम” पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर ने अभी तक लगाए 70000 पौधे
- Advertisement -
बरेली । ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री, भारत सरकार नरेन्द्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन से जूझ रही दुनिया को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश सभी भारतवासियों को दिया है।
जिसके परिपेक्ष्य में मंडल रेल प्रबन्धक, इज्जतनगर मंडल सुश्री रेखा यादव ने इज्जतनगर मंडल में कार्यरत समस्त कर्मचारियों, अधिकारियों एंव उनके परिजनों से ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अन्तर्गत एक पेड़ लगाने हेतु अपील की थी।
- Advertisement -
जिसके सापेक्ष में मंडल के कर्मचारियों, अधिकारियों एवं उनके परिवार तथा मंडल में कार्यरत उद्यान निरीक्षक, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) तथा विभिन्न एन.जी.ओ. के माध्यम से अब तक मंडल के रेलवे स्टेशनों, रेलवे कालोनियों, पार्कों, रेलवे ट्रैक के किनारे अािद जगहों पर लगभग 70 हजार पौधे रौपे जा चुके हैं एवं वृक्षारोपण का कार्य प्रति दिन किया जा रहा है।