कोतवाली पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड पैन कार्ड आयुष्मान कार्ड जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़,5 गिरफ्तार

0 42

- Advertisement -

बरेली। कोतवाली पुलिस ने लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस और मुखबिर की सूचना पर एस एसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में एसपी सिटी राहुल भाटी के नेतृत्व में सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने कोतवाली पुलिस द्वारा  कस्बे में चलाए जा रहे हैं फर्जी जन सेवा केंद्र संचालकों को गिरफ्तार किया है इनके पास से बड़ी संख्या में पांच लैपटॉप चार प्रिंटर एक टीएफटी 6

सीपीयू एक वेब कैमरा एक टैबलेट फिंगरप्रिंट स्कैनर दो आई स्कैनर 16 थंब डिवाइस तीन हब एक माउस एक कैमरा सीपी प्लस एक जीपीएस ट्रैकर एक डीवीडी राइटर एक कीबोर्ड दो लैपटॉप एक एयरपोर्ट 8 मोबाइल फोन 126928 रुपए नगद और 57 आधार कार्ड तीन पैन कार्ड एक निर्वाचन कार्ड तीन मोर 11 डेबिट कार्ड तीन क्रेडिट कार्ड 5 क्लोन थंब 555 आधार कार्ड की छाया प्रशन 30 सिम कार्ड एक पारदर्शी प्लास्टिक के डिब्बे में एक पेन ड्राइव तथा एक जन्म प्रमाण पत्र बैंक की पासबुक आदि बरामद की है

- Advertisement -

सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए पांचो अभियुक्त अवनीश यादव, साजिद, सुशील, समीर, बबलू कश्यप ,अनुज बजाज आदि है इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है इसमें से मुख्य अभियुक्त अवनीश यादव रक्ष पाल बहादुर कॉलेज का बीएससी का छात्र है और यही मास्टरमाइंड है यह अपने फर्जी जन सेवा केंद्र पर फर्जी आयुष्मान कार्ड भी बनाता था फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के माध्यम से बीमा का क्लेम भी दिलवाता था अब इस बात की पूछताछ की जा रही है कि की हवाला के द्वारा उनके खाते में ऑनलाइन कितना पैसा आया इसकी जांच की जा रही है

गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना कोतवाली प्रभारी दिनेश शर्मा प्रभारी साइबर सेल अभिषेक सिंह दरोगा राम रतन दरोगा प्रवीण कटिहार दरोगा सुभाष कुमार दरोगा नेपाल सिंह मिलिट्री इंटेलिजेंस टीम लखनऊ दरोगा मयंक कांस्टेबल अनुज कुमार कांस्टेबल विनेश कुमार कांस्टेबल मुकेश त्यागी नवीन मलिक धर्मेंद्र और सचिन है सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि उनके और साथियों की तलाश की जा रही है जल्दी ही इसे और जानकारी हासिल होगी और नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी