प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने किया जिलाअस्पताल में लगे वाटर फिल्टर का उद्घाटन

0 21

- Advertisement -

बरेली। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए ठंडा पानी की किल्लत को देखते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ बरेलीब्लॉसम ने आज जिला अस्पताल में 40 लीटर क्षमता वाला एक वाटर फिल्टर लगवाया जिसका उद्घाटन प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने किया इस अवसर पर उन्होंने जन मानस को संबोधित करते हुए कहा की पानी जिंदगी का एक हिस्सा है और जिला अस्पताल में इनर व्हील क्लब ऑफ बरेली ब्लॉसम ने जो वाटर फिल्टर लगवाया है मैं इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं यह बड़ा पवित्र कार्य है और जनता को इससे लाभ होगा मरीजों को ठंडा और फिल्टर का पानी मिलेगा जिससे उनकी सेहत भी खराब नहीं होगी इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट मानसी अग्रवाल डॉ प्रिया सक्सेना, सुगंधा सिंघल, लोकातिका सेठी, नूतन चौधरी, डॉ नीलू मिश्रा, कृति अग्रवाल, उपस्थित थी इंद्रवीर क्लब ने गरीब जनता को बरसात के दिनों में चप्पल भी वितरण की, इस अवसर पर जिला अस्पताल की  ए डी एस आई सी डॉ अलका शर्मा, डॉक्टर एलके सक्सेना भी उपस्थित थे