मुरादाबाद में शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन, 500 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
- Advertisement -
मुरादाबाद में शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन, 500 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
करीब 70 विद्यालयों के शिक्षकों ने लिया हिस्सा, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को मिला ‘बेस्ट एजुकेटर अवॉर्ड’
- Advertisement -
मुरादाबाद। IMS गाजियाबाद (यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस) की ओर से मुरादाबाद में ‘शिक्षक सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में शहर और आसपास के करीब 70 विद्यालयों से पहुंचे लगभग 500 शिक्षकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को उनके समर्पण, परिश्रम और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए ‘बेस्ट एजुकेटर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ डॉ. जसकिरन कौर, डॉ. गीति और डॉ. कपिल शर्मा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कवि मोहित शौर्य रहे। उनकी उपस्थिति ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।
आयोजकों ने बताया कि समारोह का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को पहचान और सम्मान देना, उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करना तथा समाज में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के ज्ञान, मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनके योगदान की सराहना की गई।
सम्मान समारोह में चयनित शिक्षकों को ‘बेस्ट एजुकेटर अवॉर्ड’ प्रदान कर उनके शैक्षणिक योगदान और प्रतिबद्धता का सम्मान किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने भी ऐसे आयोजनों को शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम ने विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को एक साझा मंच पर संवाद और अनुभव साझा करने का अवसर भी दिया।
समारोह में डॉ. संध्या शर्मा, शरद पूनिया, मेहक चौधरी, ज्योति भारद्वाज, पूजा दलानिया, तनु सैनी और ललित सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग दिया।
आयोजकों के अनुसार, ‘शिक्षक सम्मान समारोह 2026’ शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। समारोह का समापन सम्मानित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।