फतेहगंज पूर्वी पुलिस का बड़ा अभियान: 8 गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार, कई गांवों में एक साथ दी दबिश
- Advertisement -
फतेहगंज पूर्वी पुलिस का बड़ा अभियान: 8 गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार, कई गांवों में एक साथ दी दबिश
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली। गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय से फरार चल रहे आठ गैर-जमानती वारंटियों को फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अलग-अलग गांवों में एक साथ दबिश देकर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सुबह से शुरू हुआ अभियान, कई गांवों में दी गई दबिश फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने मंगलवार सुबह अभियान की शुरुआत करते हुए भदपुरा, गुलड़िया मकरंदपुर, गांगेपुरा, भीकमपुर, भिखमपुर और जिगनिया सादिक अली समेत कई गांवों में एक साथ दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई की सूचना मिलते ही कुछ वारंटियों ने बचने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।
इन वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने अभियान के दौरान कैलाश, महेंद्र पाल राठौर, रवि सिंह, श्याम बिहारी, ऋषिपाल, सुरेश, प्रेमचंद और रामलड़ैते को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी थे और वे लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे थे।
फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में गैर-जमानती वारंटियों और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। अदालत के आदेशों की अनदेखी कर गिरफ्तारी से बचने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून से बचने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।