बरेली छावनी में नारी स्किल सेंटर का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया मंच

0 104

- Advertisement -

बरेली छावनी में नारी स्किल सेंटर का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया मंच

बरेली। बरेली छावनी परिषद की पहल पर स्थापित नारी स्किल सेंटर का उद्घाटन शनिवार को जोनल अध्यक्ष एडब्ल्यूडब्ल्यूए राजबीर गिल ने किया। उद्घाटन समारोह में ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह, सुखमनी सिंह, प्रीति सिंह, शीना खान एवं सोनू सक्सेना सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -

नारी स्किल सेंटर की परिकल्पना एवं डिजाइन बरेली छावनी परिषद की मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. तनु जैन द्वारा तैयार की गई है। केंद्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण, उद्यमिता प्रोत्साहन और क्षमता निर्माण के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र महिला सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यहां महिलाओं को विभिन्न व्यावहारिक कौशल सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आजीविका के साधन मजबूत होंगे और वे समाज एवं परिवार के विकास में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगी।
उद्घाटन समारोह में एडब्ल्यूडब्ल्यूए की सदस्याओं, स्थानीय नागरिकों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा बरेली छावनी परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि यह केंद्र भविष्य में कौशल संवर्धन, उद्यमिता विकास और सामुदायिक उत्थान का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
बरेली छावनी परिषद की यह पहल महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।