पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया तहसील का संग्रह अमीन, एंटी करप्शन टीम ने कैंटीन में बिछाया जाल*

0 30

- Advertisement -

पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया तहसील का संग्रह अमीन, एंटी करप्शन टीम ने कैंटीन में बिछाया जाल*

*रिपोर्ट आसिफ अली *

- Advertisement -

NPS खाते से प्लॉट खरीदने के लिए मांगी घूस: शिकायत पर ट्रैप, कोतवाली में केस दर्ज – भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन का बड़ा वार

बरेली: भ्रष्टाचार निवारण संगठन एंटी करप्शन बरेली की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील सदर में तैनात संग्रह अमीन को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

NPS की फाइल आगे बढ़ाने के बदले मांगे 5 हजार
भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अनुसार, आरोपी जोरावर सिंह उम्र 55 वर्ष, निवासी अमलोनीपुर थाना भुता, वर्तमान में तहसील सदर बरेली में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत है। शिकायतकर्ता सुरेश चन्द्र निवासी सम्राट अशोक नगर, नवादा जोगिया ने संगठन से शिकायत की थी कि एनपीएस खाते से भूखंड खरीदने के लिए धन निकासी संबंधी आवेदन पर रिपोर्ट लगाकर फाइल आगे बढ़ाने के बदले संग्रह अमीन 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

कैंटीन में 2:45 बजे बिछाया ट्रैप, नोट लेते ही दबोचा
शिकायत की जांच के बाद प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। गुरुवार दोपहर करीब 2:45 बजे टीम ने तहसील सदर की कैंटीन में जाल बिछाया। जैसे ही संग्रह अमीन जोरावर सिंह ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। नोटों पर पहले से केमिकल लगा था।

कोतवाली में मुकदमा दर्ज, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एंटी करप्शन टीम ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पीड़ित नागरिक टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराकर ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध सहयोग कर सकते हैं।

तहसील में मचा हड़कंप
तहसील सदर में संग्रह अमीन के रिश्वत लेते पकड़े जाने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। कर्मचारी इधर-उधर खिसकते नजर आए। अधिकारियों का कहना है कि विभाग की छवि खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।