मोहर्रम पर हाई अलर्ट, 966 जुलूसों की ड्रोन से होगी निगरानी, SSP अनुराग आर्य बोले – चप्पे-चप्पे पर नजर*
- Advertisement -
मोहर्रम पर हाई अलर्ट, 966 जुलूसों की ड्रोन से होगी निगरानी, SSP अनुराग आर्य बोले – चप्पे-चप्पे पर नजर*
*रिपोर्ट/आसिफ अली *
- Advertisement -
*12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, PAC की 3 कंपनियां तैनात: 1,033 ताजियेदार, 135 कर्बला, 58 मेले, संवेदनशील इलाकों में 360 डिग्री कैमरे*
*बरेली, मोहर्रम को लेकर बरेली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे जिले में कुल 966 जुलूस निकाले जाएंगे। 25 और 26 तारीख को सबसे ज्यादा जुलूस निकलेंगे। किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए ड्रोन, 360 डिग्री कैमरों और डिजिटल वालंटियर्स से निगरानी की जाएगी।
*SSP बरेली अनुराग आर्य ने दी जानकारी*
SSP बरेली अनुराग आर्य ने बताया कि मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले भर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी होगी और फ्लैग मार्च निकाला गया है। SSP अनुराग आर्य ने साफ किया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। डिजिटल वालंटियर्स 24 घंटे सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
*1,033 ताजियेदार, 135 कर्बला पर होगा समापन*
कार्यक्रम के दौरान कुल 1,033 ताजियेदार शामिल होंगे। इन जुलूसों की समाप्ति जिले के 135 कर्बला में होगी। जिले में 95 अंजुमनें और 22 मजलिसों का आयोजन होगा। पूरे जनपद में मोहर्रम के मौके पर कुल 58 मेलों का भी आयोजन किया जाएगा।
*12 फीट से ऊंचा ताजिया बनाने पर रोक*
सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी थानों, चौकियों, सर्किलों और जिला स्तर पर पीस कमेटी की बैठकें संपन्न हो चुकी हैं। पीस कमेटी की बैठकों में ताजियेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि 12 फीट से अधिक ऊंचाई का कोई भी ताजिया तैयार न करें। ये फैसला हाई टेंशन लाइन और बिजली के तारों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए लिया गया है।
*QRT, PAC और PRV तैनात*
पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए क्यूआरटी टीमों और पीएसी की तीन कंपनियों को तैनात किया गया है। अति संवेदनशील क्षेत्रों में 360 डिग्री कैमरे से लैस पीआरवी की तैनाती की गई है। SSP अनुराग आर्य ने बताया कि हर थाने को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
*पुलिस की अपील*
SSP बरेली अनुराग आर्य ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी नई परंपरा शुरू न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत 112 या नजदीकी थाने को सूचना दें।