त्रिवेणी एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त फिसला पैर बरेली जंक्शन पर पत्नी के सामने पति की दर्दनाक मौत:
- Advertisement -
त्रिवेणी एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त फिसला पैर बरेली जंक्शन पर पत्नी के सामने पति की दर्दनाक मौत:
*रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*’बच्चों को क्या मुँह दिखाऊंगी?’ बिलखती रही पत्नी अंजना सहाय, चीख-पुकार से गूंजा प्लेटफॉर्म: प्लेटफॉर्म-4 पर अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप*
बरेली जंक्शन* पर *सोमवार सुबह* एक *हृदय विदारक हादसा* हो गया। *प्रयागराज* निवासी *52 वर्षीय वैटनरी फार्मसिस्ट विजय कुमार* की *चलती त्रिवेणी एक्सप्रेस* में *चढ़ने के दौरान* *पैर फिसलने* से *ट्रेन की चपेट* में आकर *मौके पर मौत* हो गई। *पत्नी अंजना सहाय* की *आंखों के सामने* हुए इस *भीषण हादसे* से *प्लेटफॉर्म नंबर एक* पर *चीत्कार मच गई*। *वहीं प्लेटफॉर्म नंबर चार* पर *अज्ञात महिला* का *शव मिलने* से *सनसनी फैल गई*।
*फिजियोथेरेपी कराने आए थे बरेली*
*विजय कुमार* अपनी *पत्नी अंजना सहाय* के साथ *रविवार* को *इज्जतनगर बरेली* में *पैर की फिजियोथेरेपी* कराने आए थे। *सोमवार सुबह करीब 11 बजे* जब *दोनों बरेली जंक्शन* के *प्लेटफॉर्म नंबर एक* पर पहुंचे तो *त्रिवेणी एक्सप्रेस* ने *गति पकड़ ली* थी। *जल्दबाजी* में *विजय कुमार* ने *चलती ट्रेन* में *चढ़ने की कोशिश* की। *पत्नी अंजना* *पीछे छूट गईं* और *विजय दरवाजे* पर *लटक गए*।
*पलक झपकते ही काल के गाल में समाए*
*प्रत्यक्षदर्शियों* के *मुताबिक संतुलन बिगड़ते* ही *विजय कुमार* का *पैर फिसल गया* और वे *सीधे पटरियों* के *बीच जा गिरे*। *ट्रेन की चपेट* में आने से *मौके पर ही मौत* हो गई। *पत्नी अंजना सहाय* की *चीखों से पूरा जंक्शन गूंज उठा*। *सूचना पर जीआरपी* और *आरपीएफ* की *टीम मौके* पर पहुंची। *गंभीर रूप* से *घायल विजय* को *जिला अस्पताल* ले जाया गया, जहां *डॉक्टरों ने मृत घोषित* कर दिया।
*पत्नी का दर्द: ‘अब कैसे जीऊंगी’*
*पति को खोने* के बाद *अंजना सहाय* का *रो-रोकर बुरा हाल* है। *बिलखते हुए बोलीं*, “मैंने *अपने पति* को *आंखों के सामने* खो दिया, *अब उनके बिना कैसे रह पाऊंगी*? *उनकी लाश लेकर घर कैसे जाऊंगी*?” *फफकते हुए कहा*, “अभी तक *बच्चों को खबर* नहीं दी है। *जब वे पापा* के बारे में *पूछेंगे तो क्या बताऊंगी*? *उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा*।” *उनके दर्द* ने *मौजूद लोगों* की *आंखें नम* कर दीं।
*प्लेटफॉर्म-4 पर मिला अज्ञात महिला का शव*
*दूसरी ओर बरेली जंक्शन* के *प्लेटफॉर्म नंबर चार* पर *एक अज्ञात महिला* का *शव मिलने* से *हड़कंप मच गया*। *शुरुआती जांच* में *बीमारी से मौत* की *आशंका* जताई जा रही है। *मृतका की शिनाख्त* नहीं हो सकी है। *जीआरपी* ने *शव कब्जे* में लेकर *पोस्टमार्टम* के लिए *भेज दिया* है। *पहचान के प्रयास* किए जा रहे हैं।