प्रेमी से बात करते देख पिता ने गला दबाकर की बेटी की हत्या’,

0 38

- Advertisement -

*’प्रेमी से बात करते देख पिता ने गला दबाकर की बेटी की हत्या’,

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली के सिरौली में ऑनर किलिंग से सनसनी- परिजन बता रहे थे उल्टी-दस्त से मौत*

*’अंतिम संस्कार से पहले पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम में खुला राज’, क्रांति की हत्या में पिता-भाई हिरासत में- SO विनोद कुमार ने भेजा शव पोस्टमार्टम को*

*बरेली, सिरौली थाना क्षेत्र के *बरसेर गांव* में ऑनर किलिंग की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमी से फोन पर बात करते देख नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। परिजन मौत का कारण उल्टी-दस्त बता रहे थे और चुपचाप अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। लेकिन समय रहते सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। *पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि* होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

*’रात में प्रेमी से कर रही थी बात, पिता ने देख लिया’*
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बरसेर गांव निवासी क्रांति की सोमवार रात अपने प्रेमी से फोन पर बात हो रही थी। इसी दौरान पिता ने उसे देख लिया। नाराज पिता ने गुस्से में आकर बेटी का गला दबा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह परिजनों ने गांव में बताया कि क्रांति की मौत ज्यादा उल्टी-दस्त होने से हुई है। परिजन आनन-फानन में अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे।

*’गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस, खुली हत्या की पोल’*
इसी बीच किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना सिरौली पुलिस को दे दी। *एसओ विनोद कुमार* तुरंत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अंतिम संस्कार रुकवा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की तो परिजनों के बयान विरोधाभासी मिले। शक गहराने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

*’पोस्टमार्टम में गला दबाने से मौत की पुष्टि, पिता-भाई हिरासत में’*
मंगलवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्रांति की *गला दबाकर हत्या* की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतका के पिता और भाई को हिरासत में ले लिया। दोनों से सिरौली थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

एसओ विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है। तहरीर के आधार पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल है। पुलिस गांव में निगरानी कर रही है।