सास-बहू के झगड़े में बरेली में खौफनाक मोड़’, बहू की पिटाई से तंग सास ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में जिंदगी-मौत से जंग*
- Advertisement -
सास-बहू के झगड़े में बरेली में खौफनाक मोड़’, बहू की पिटाई से तंग सास ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में जिंदगी-मौत से जंग*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*’मकान कब्जाने को लेकर रोज होती थी मारपीट’, बरेली के मलूकपुर में सास अनुपमा रस्तोगी ने उठाया खौफनाक कदम, पति राजीव ने अस्पताल में कराया भर्ती*
*बरेली:* थाना किला क्षेत्र के मलूकपुर भुर्जी बाली गली* में सास-बहू के झगड़े ने खौफनाक रूप ले लिया। *58 वर्षीय अनुपमा रस्तोगी* ने बहू की कथित पिटाई और प्रताड़ना से परेशान होकर *जहरीला पदार्थ पी लिया*। हालत बिगड़ने पर पति *राजीव रस्तोगी* ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
*’3 साल पहले हुई थी शादी, 2 साल से चल रहा था विवाद’*
पति राजीव रस्तोगी ने बताया कि उनके दो बेटे *पारस रस्तोगी* और *राहुल रस्तोगी* हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। पारस की शादी को तीन साल हो गए हैं। आरोप है कि शादी के दो साल बाद से ही पारस की पत्नी *पूजा रस्तोगी उर्फ पूनम* मकान पर कब्जा करना चाहती थी। राजीव का आरोप है कि पूजा आए दिन सास-ससुर से मारपीट करती थी और मायके वालों को बुलाकर धमकाती थी।
*’चैनल लगाकर घर कब्जाने का आरोप’*
राजीव रस्तोगी के मुताबिक, बहू पूजा घर में *चैनल लगवाकर* पूरे मकान पर कब्जा करना चाहती थी। जब सास अनुपमा रस्तोगी ने इसका विरोध किया तो कथित तौर पर पूजा ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट से आहत अनुपमा ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ पी लिया। तबीयत बिगड़ते ही परिवार ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
*पुलिस जांच में जुटी*
फिलहाल अनुपमा रस्तोगी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। थाना किला पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
*नोट:* यह खबर परिवार के आरोपों पर आधारित है। पुलिस जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आएंगे।