बरेली में मनौना धाम से अगवा मासूम को पुलिस ने बचाया’, मुठभेड़ में नर्सिंग छात्र समेत दो किडनैपर घायल- बेचने के लिए उठाया था डेढ़ साल का ऋषभ*
- Advertisement -
बरेली में मनौना धाम से अगवा मासूम को पुलिस ने बचाया’, मुठभेड़ में नर्सिंग छात्र समेत दो किडनैपर घायल- बेचने के लिए उठाया था डेढ़ साल का ऋषभ*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*’पुलिस की गोली से लंगड़े हुए आरोपी, हेड कांस्टेबल भी जख्मी’, SP साउथ अंशिका वर्मा बोलीं- अंतरजनपदीय बच्चा चोर गिरोह का खुलासा, 5 टीमें थीं पीछे*
*बरेली, आंवला के *मनौना श्याम मंदिर* से रविवार दोपहर अगवा किए गए डेढ़ साल के मासूम *ऋषभ* को पुलिस ने मंगलवार आधी रात मुठभेड़ के बाद सकुशल बरामद कर लिया। *हुलासी फाटक* के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दोनों किडनैपर लंगड़े हो गए। आरोपियों की पहचान *नर्सिंग छात्र योगेश* और *पवन सिंह* के रूप में हुई है। पुलिस ने बच्चे को सीएचसी में भर्ती कराया है, उसके सिर में मामूली चोट है।
*’सफाईकर्मी का बेटा था निशाने पर, बेचने की थी साजिश’*
*एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा* ने बताया कि रविवार दोपहर मनौना धाम मंदिर से सफाईकर्मी रमन का डेढ़ साल का बेटा ऋषभ अगवा हो गया था। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध दिखे थे। इसके बाद 5 टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई गईं। मंगलवार रात सूचना मिली कि बदमाश *अलीगंज रोड* पर बाइक से बच्चे को लेकर जा रहे हैं।
*’पुलिस को देखते ही की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली’*
आंवला सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने हुलासी फाटक के पास बाइक सवार दोनों आरोपियों को घेरा। पुलिस ने टोका तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली *हेड कांस्टेबल उमेश* की बांह छूती हुई निकल गई। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। बाइक गिरने से बच्चा भी सड़क पर गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने तुरंत कब्जे में ले लिया।
*’एक आरोपी एमएससी नर्सिंग का छात्र, दूसरा बदायूं का रहने वाला’*
पकड़े गए आरोपियों में शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के धोपला करीम नगर निवासी *योगेश* शामिल है, जो *एमएससी नर्सिंग का छात्र* है। दूसरा आरोपी *पवन सिंह* है, जो मूल रूप से बदायूं के ककराला कस्बे का रहने वाला है और फिलहाल शाहजहांपुर के जलालाबाद में रह रहा था।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बच्चे को बेचने के लिए अगवा कर ले जा रहे थे। पुलिस अब *अंतरजनपदीय बच्चा चोर गिरोह* की पूरी चेन खंगाल रही है। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि बच्चे को एहतियातन अस्पताल भेजा गया है। उसके सिर में मामूली चोट के कारण पट्टी बंधी है। दोनों आरोपियों का इलाज चल रहा है।