बरेली में 28 मई को मनाई जाएगी ईद-उल-अज़हा’, ईदगाह में सुबह 10 बजे होगी मुख्य नमाज़- दरगाह आला हज़रत पर 10:30 बजे*

0 7

- Advertisement -

बरेली में 28 मई को मनाई जाएगी ईद-उल-अज़हा’, ईदगाह में सुबह 10 बजे होगी मुख्य नमाज़- दरगाह आला हज़रत पर 10:30 बजे*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*’गढ़ी मस्जिद में दो शिफ्ट में अदा होगी ईद की नमाज़’, शहर में सबसे पहले चांद मस्जिद में 5:35 पर- देखें पूरी टाइमिंग लिस्ट*

*बरेली, मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार *ईद-उल-अज़हा* इस बार बरेली समेत पूरे देश में *28 मई* को मनाया जाएगा। ईद के दिन सबसे पहले नमाज़ अदा की जाती है, इसके बाद अल्लाह की राह में कुर्बानी दी जाती है। बरेली की ईदगाह, दरगाहों, ख़ानकाहों और प्रमुख मस्जिदों की इंतेज़ामिया कमेटियों ने ईद की नमाज़ का वक्त तय कर दिया है।

*’मुख्य नमाज़ बाकरगंज ईदगाह में 10 बजे, आला हज़रत पर सबसे आखिर में 10:30 बजे’*
दरगाह आला हज़रत के मीडिया प्रभारी *नासिर कुरैशी* ने बताया कि *मुख्य नमाज़ बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 10:00 बजे* अदा की जाएगी। वहीं *दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद में सबसे आखिर में सुबह 10:30 बजे* नमाज़ होगी। शहर में सबसे पहले *बाजार संदल खान स्थित दरगाह वली मियां की चांद मस्जिद में सुबह 5:35 बजे* ईद की नमाज़ अदा की जाएगी।

*’गढ़ी मस्जिद में नमाज़ियों की सहूलियत के लिए 2 शिफ्ट’*
गढ़ी चौकी स्थित *गढ़ी मस्जिद* में नमाज़ियों की भीड़ को देखते हुए दो शिफ्ट में नमाज़ का इंतज़ाम किया गया है। *पहली शिफ्ट सुबह 7:00 बजे* और *दूसरी शिफ्ट 7:30 बजे* अदा की जाएगी।

*’बरेली की प्रमुख मस्जिदों में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ का टाइम टेबल’*

– *5:40 बजे:* जखीरा की दुलिया वाली मस्जिद
– *6:00 बजे:* कुतुबखाना चौराहे वाली मस्जिद, बड़ा बाजार की बादशाह बेगम मस्जिद
– *6:15 बजे:* मलूकपुर की नूरी रज़ा तंबाकू वाली मस्जिद, हजियापुर की हसनैनी मस्जिद
– *6:30 बजे:* दरगाह ताजुश्शरिया, रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद, कांकर टोला की छः मीनारा मस्जिद, काज़ी टोला की इमामबाड़े वाली मस्जिद, बाज़ार संदल खान की नूर ए इलाही मस्जिद, किला शाही मस्जिद
– *6:45 बजे:* दरगाह शाह शराफत अली मियां, हजियापुर की मदीना मस्जिद, ब्रह्मपुरा की सैय्यदों वाली मस्जिद
– *7:00 बजे:* सैलानी की हबीबिया रज़विया मस्जिद, चौकी चौराहा की रहमानिया मस्जिद, फूलवालान की नूरजहां मस्जिद, रोहली टोला की अब्बासियान मस्जिद, एजाज़ नगर गौटिया की पुरानी मस्जिद, खन्नू मोहल्ला की अबुबकर मस्जिद
– *7:15 बजे:* एजाज़ नगर गौटिया की मौला अली मस्जिद, मलूकपुर की पूर्वियान मस्जिद, काज़ी टोला मस्जिद
– *7:30 बजे:* खानकाह ए वामिकिया, ईदगाह बिहारमान नगला, जसोली की पीराशाह मस्जिद, ज़ख़ीरा की इमली वाली मस्जिद, सिटी स्टेशन वाली मस्जिद, फूटा दरवाज़ा की मस्जिद शमशुद्दीन, आजम नगर की आहते वाली मस्जिद, मॉडल टाउन चौकी की मुस्तफाई मस्जिद, हजियापुर की खजूर वाली मस्जिद, पीरबहोड़ा की हुसैनी मस्जिद, कांकर टोला की नूरानी मस्जिद
– *8:00 बजे:* मलूकपुर की मुफ्ती ए आजम मस्जिद, कुतुबखाना की सुनहरी मस्जिद, बानखाना की खुदा बक्श मस्जिद, कंगी टोला की नूरी रज़ा मस्जिद, घेर शेख मिट्ठू की नियारयान मस्जिद, सुभाषनगर की साबरी मस्जिद, जखीरा की बाग वाली मस्जिद, कैंट की हाथीखाना मस्जिद, रेती की नक्शबंदियान मस्जिद
– *8:15 बजे:* गली मनिहारान कुतुबखाना की क़ादरी मस्जिद
– *8:30 बजे:* खानकाह ए नियाज़िया, गुलाब नगर की दरगाह बशीर मियां, बाकरगंज की दरगाह रफीकुल औलिया, कचहरी वाली मस्जिद, घेर जाफर खान की मिर्ज़ाई मस्जिद, आजम नगर की हरी मस्जिद, इज्ज़त नगर की मौजू शाह बाबा की मस्जिद
– *9:00 बजे:* दरगाह शाहदाना वली, किला की जामा मस्जिद, सिविल लाइंस की नौमहला मस्जिद, खन्नू मोहल्ला की दादा मियां मस्जिद
– *10:30 बजे:* दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद, गुलाब नगर की दलेर खान मस्जिद होंगी नमाज ईद-उल-अज़हा आखिरी जमात ।