बरेली में सपा का अनोखा प्रदर्शन’, बैलगाड़ी पर बाइक रखकर पहुंचे कलेक्ट्रेट- हाथों में LPG सिलेंडर और स्मार्ट मीटर*

0 12

- Advertisement -

बरेली में सपा का अनोखा प्रदर्शन’, बैलगाड़ी पर बाइक रखकर पहुंचे कलेक्ट्रेट- हाथों में LPG सिलेंडर और स्मार्ट मीटर*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*’पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर सपा का हमला’, बोले- गाड़ियां चलाना मुश्किल, जल्द नहीं रुकी कीमतें तो होगा उग्र आंदोलन*

*बरेली, मंगलवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने बरेली में मंगलवार को अनोखा प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता पटेल चौक स्थित *लोहिया बिहार कार्यालय* से कलेक्ट्रेट तक बैलगाड़ी लेकर पहुंचे। बैलगाड़ी पर मोटरसाइकिल रखी गई थी, वहीं प्रदर्शनकारियों के हाथों में *LPG सिलेंडर और स्मार्ट मीटर* भी दिखे।

*’बैलगाड़ी पर बाइक से दिया संदेश- अब गाड़ी चलाना भी मुश्किल’*
सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। बैलगाड़ी पर बाइक रखकर यह संदेश दिया गया कि लोग अब अपनी गाड़ियां चलाने में भी असमर्थ हो रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई को जनता की सबसे बड़ी परेशानी बताया।

*’पहले मामूली बढ़ोतरी पर होता था विरोध, अब चुप्पी क्यों: सपा’*
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले पेट्रोल-डीजल की मामूली बढ़ोतरी पर भी विरोध प्रदर्शन किए जाते थे, लेकिन अब कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और कोई रोक नहीं है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और गैस के दाम बढ़ने से परिवहन खर्च बढ़ गया है, जिसका सीधा असर खाने-पीने समेत रोजमर्रा की हर चीज पर पड़ रहा है।

*’महंगाई नहीं रुकी तो करेंगे उग्र आंदोलन’*
सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि जनता अब बदलाव चाहती है और आने वाले समय में प्रदेश में नई सरकार बनेगी। सपा नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन बढ़ती महंगाई और सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज है।