बरेली रेलवे कॉलोनी में युवक ने लगाई फांसी’, पत्नी पर पिटाई और 10 लाख की मांग का आरोप- परिवार में कोहराम*
- Advertisement -
बरेली रेलवे कॉलोनी में युवक ने लगाई फांसी’, पत्नी पर पिटाई और 10 लाख की मांग का आरोप- परिवार में कोहराम*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*’बड़ा मकान और रुपयों के लिए बनाती थी दबाव’, पिता बोले- जूते-चप्पल से पीटती थी बहू, केस दर्ज होने के बाद से था परेशान*
*बरेली, सोमवार को थाना कोतवाली क्षेत्र की *रेलवे कॉलोनी* में 25 साल के युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि पत्नी की लगातार पिटाई और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
*’अभिनव की 5 साल पहले हुई थी शादी, एक बेटा भी है’*
मृतक की पहचान *अभिनव उर्फ अमन* के रूप में हुई है। पिता *राजकुमार* ने बताया कि अभिनव की शादी पांच साल पहले बदायूं रोड निवासी *आंचल* से हुई थी। दंपति का एक बेटा भी है। राजकुमार की पत्नी *रीता* रेलवे में नौकरी करती हैं, इस वजह से परिवार बरेली सिटी के पास रेलवे क्वार्टर में रहता है।
*’शादी के 3 साल बाद शुरू हुआ विवाद, मायके वालों संग करती थी मारपीट’*
पिता राजकुमार का आरोप है कि शादी के तीन साल बाद से आंचल अभिनव को परेशान करने लगी थी। वह बड़े मकान और *10 लाख रुपये* की मांग कर अलग रहने का दबाव बना रही थी। मना करने पर पत्नी ने अभिनव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि आंचल अपने मायके वालों के साथ मिलकर कई बार अभिनव की जूते-चप्पलों से पिटाई कर चुकी थी। जब भी अभिनव आंचल से मिलने जाता, वह चप्पल से हमला कर देती थी।
*’लगातार बेइज्जती से था आहत, घर में अकेला देख लगाई फांसी’*
परिजनों के मुताबिक लगातार प्रताड़ना और बेइज्जती से अभिनव बेहद परेशान रहने लगा था। घटना वाले दिन सुबह मां ड्यूटी पर गई थीं और पिता रेलवे अस्पताल में भर्ती थे। घर में अकेला पाकर अभिनव ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। जानकारी मिलते ही परिजन घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
*’शिकायत और तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई: इंस्पेक्टर’* कोतवाली इंस्पेक्टर *राजीव कुमार सिंह* ने बताया कि परिजनों की शिकायत मिली है। सभी तथ्यों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।