मनौना धाम से डेढ़ साल का ऋषभ गायब’, CCTV में दो संदिग्धों के साथ जाता दिखा मासूम- मंदिर में मचा हड़कंप*
- Advertisement -
मनौना धाम से डेढ़ साल का ऋषभ गायब’, CCTV में दो संदिग्धों के साथ जाता दिखा मासूम- मंदिर में मचा हड़कंप*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*’मां के बयान से उलझी पुलिस की जांच’, SSP अनुराग आर्य ने बनाईं 5 टीमें- घर आए मेहमानों तक पहुंची जांच की सुई*
*बरेली, आंवला के प्रसिद्ध *मनौना धाम मंदिर* परिसर से डेढ़ साल का मासूम रहस्यमय हालात में लापता हो गया। घटना के बाद मंदिर और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। *CCTV फुटेज* में बच्चा दो अज्ञात लोगों के साथ जाता दिखा है, जिसके बाद अपहरण की आशंका गहरा गई है। *SSP अनुराग आर्य* ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 5 टीमें गठित कर दी हैं। सर्विलांस और SOG को भी जांच में लगा दिया गया है।
*’खेलते-खेलते सड़क की तरफ गया था ऋषभ, फिर नहीं लौटा’*
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के असगुना गांव के रहने वाले *रमन* मनौना धाम मंदिर में सफाई कर्मचारी हैं। रमन ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10:30 बजे उनके तीनों बच्चे खेलते हुए मुख्य सड़क की ओर चले गए थे। कुछ देर बाद दो बच्चे खीरा खाते हुए घर लौट आए, लेकिन डेढ़ साल का *ऋषभ* वापस नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिला तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी। आंवला थाना पुलिस ने तुरंत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
*’CCTV ने खोला राज, दो संदिग्धों संग दिखा मासूम’*
पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के *CCTV कैमरे* खंगाले तो एक फुटेज में ऋषभ दो संदिग्ध लोगों के साथ जाता दिखा। इसके बाद पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। संदिग्धों की पहचान के लिए फुटेज को एनालिसिस के लिए भेजा गया है।
*’मां सोनिया के बदले बयान, बच्चे ने बताई मेहमानों की बात’*
जांच के दौरान मां *सोनिया* के बयानों से पुलिस उलझ गई। शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव की रहने वाली सोनिया ने पहले किसी के घर आने से इनकार किया, फिर कुछ लोगों के आने की बात मानी। वहीं परिवार के बड़े बच्चे ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले घर पर दो लोग आए थे। मां ने उन्हें चाय पिलाई और नमकीन मंगवाई थी। इस खुलासे के बाद पुलिस अब उन ‘मेहमानों’ तक पहुंचने में जुटी है।
*’5 टीमें, सर्विलांस-साइबर सेल एक्टिव: SSP अनुराग आर्य’*
*SSP अनुराग आर्य* ने बताया कि बच्चे को सकुशल बरामद करने के लिए 5 टीमें बनाई गई हैं। सर्विलांस टीम परिवार और आसपास के लोगों के मोबाइल की *CDR* खंगाल रही है। संदिग्ध नंबरों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।