बरेली में फार्मा ट्रेनी की कमरे में संदिग्ध मौत’, VIDEO में 3 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप- बोला ‘जीना कर दिया हराम’*
- Advertisement -
बरेली में फार्मा ट्रेनी की कमरे में संदिग्ध मौत’, VIDEO में 3 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप- बोला ‘जीना कर दिया हराम’*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*’प्रेम संबंध बना मौत की वजह?’, सुमित-काजल-शिवानी पर FIR- ब्रेन हेमरेज से मौत, वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच*
*बरेली, प्रेमनगर इलाके के एक किराए के कमरे में फार्मा ट्रेनिंग कर रहे 32 साल के युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मौत के बाद जब परिजनों ने युवक का मोबाइल खंगाला तो एक वीडियो ने पूरे मामले को उलझा दिया। वीडियो में युवक ने दो युवतियों समेत तीन लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी हालत का जिम्मेदार बताया है।
*’गौतमबुद्धनगर के दीपक की बरेली में मौत, वीडियो बना बड़ा राज’*
मृतक की पहचान गौतमबुद्धनगर के सोरखा गांव निवासी *दीपक* के रूप में हुई है। वह बरेली में फार्मा से जुड़ी ट्रेनिंग ले रहा था। मौत से पहले बनाए गए वीडियो में दीपक ने *सुमित, काजल और शिवानी* नाम के तीन लोगों का जिक्र किया। वीडियो में वह बेहद तनाव में दिख रहा है और लगातार मानसिक दबाव की बात कर रहा है। परिजनों का कहना है कि दीपक ने तीन दिन पहले ही कमरा बदला था। अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार बरेली पहुंचा।
*’प्रेम संबंधों में खटास बनी तनाव की वजह’*
मृतक के भाई *राहुल कुमार* ने पुलिस को बताया कि दीपक का नामजद युवतियों में से एक के साथ प्रेम संबंध था। दोनों कुछ समय से साथ रह रहे थे। परिजनों का आरोप है कि रिश्तों में दूसरे लोगों की एंट्री को लेकर पिछले कई दिनों से दीपक परेशान चल रहा था। इसी विवाद ने तनाव बढ़ाया। परिवार को शक है कि यही खींचतान मौत की वजह बनी।
*’पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज, तीनों के खिलाफ केस दर्ज’*
प्रेमनगर पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर *सुमित, काजल और शिवानी* के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच *दरोगा राम रतन सिंह* को सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम में ब्रेन हेमरेज जैसी स्थिति सामने आई है। हालांकि मौत की असली वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस अब वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराएगी और कॉल डिटेल समेत सभी एंगल से मामले की तह तक जाएगी।