बकरीद से पहले SSP अनुराग आर्य का अल्टीमेटम’, बरेली पुलिस हाई अलर्ट- खुले में कुर्बानी और मीट ले जाने पर रोक, तोड़ा नियम तो होगी जेल*
- Advertisement -
बकरीद से पहले SSP अनुराग आर्य का अल्टीमेटम’, बरेली पुलिस हाई अलर्ट- खुले में कुर्बानी और मीट ले जाने पर रोक, तोड़ा नियम तो होगी जेल*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*’संवेदनशील इलाकों में पिकेट-पेट्रोलिंग तेज’, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाली तो खैर नहीं- पुराने विवादों की फाइलें खंगाल रही पुलिस*
*बरेली, सोमवार 25 मई 2026:* बकरीद पर्व को लेकर *SSP अनुराग आर्य* ने सख्त रुख अपनाते हुए पूरे जिले को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। रविवार को पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ हाईलेवल बैठक में SSP ने साफ कर दिया कि त्योहार के नाम पर माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, पार्कों और संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे विशेष निगरानी के आदेश जारी किए गए हैं।
*’खुले में कुर्बानी बैन, मीट ढककर ले जाने के आदेश’*
बैठक में कुर्बानी व्यवस्था को लेकर *SSP अनुराग आर्य* ने सबसे ज्यादा सख्ती दिखाई। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि खुले या सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी हालत में कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी। कुर्बानी के बाद मीट को खुले में ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मीट को पूरी तरह ढककर और व्यवस्थित तरीके से ही ले जाया जाए, ताकि कोई विवाद न हो। नियम तोड़ने पर तत्काल FIR और कानूनी कार्रवाई होगी।
*’पुराने विवादों की लिस्ट तैयार, सोशल मीडिया पर पैनी नजर’*
बकरीद से पहले पुलिस ने पुराने सांप्रदायिक विवादों और झगड़ों की फाइलें भी खंगालनी शुरू कर दी हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, मोबाइल गश्त और पिकेट तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। *SSP अनुराग आर्य* ने साइबर सेल को भी एक्टिव कर दिया है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, अफवाह, कुर्बानी के वीडियो या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले कंटेंट पर जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी। ऐसा कंटेंट मिलते ही मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी होगी।
*’SSP की दो टूक: बकरीद भाईचारे से मनाएं, खुराफात की तो खैर नहीं’*
*SSP अनुराग आर्य* ने दो टूक कहा कि बकरीद भाईचारे और शांति के साथ मनाई जाए। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर मोहल्ले, हर गली में नजर रखेगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी और रिजर्व फोर्स भी तैयार रखी गई है।