बरेली SSP अनुराग आर्य का बड़ा एक्शन’, सोशल मीडिया पॉलिसी तोड़ने पर दरोगा लाइन हाजिर-
- Advertisement -
बरेली SSP अनुराग आर्य का बड़ा एक्शन’, सोशल मीडिया पॉलिसी तोड़ने पर दरोगा लाइन हाजिर-
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
दो SI सस्पेंड, गंभीर आरोपों में जांच शुरू ‘हिरासत में पीटकर 50 हजार वसूलने का आरोप’, महिला केस में FIR न लिखने पर दरोगा पर गिरी गाज- SSP बोले: लापरवाही बर्दाश्त नहीं*
*बरेली, एसएसपी अनुराग आर्य* ने पुलिस महकमे में अनुशासन और जवाबदेही का बड़ा संदेश देते हुए तीन पुलिसकर्मियों पर त्वरित कार्रवाई कर दी है। सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के उल्लंघन, हिरासत में मारपीट कर वसूली और महिला संबंधी मामले में लापरवाही के अलग-अलग प्रकरणों में दो उप निरीक्षकों को सस्पेंड और एक को लाइन हाजिर किया गया है। SSP ने साफ कहा कि कर्तव्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी।
*’इंस्टाग्राम पर पोस्ट पड़ी भारी, SI शुभम सोम लाइन हाजिर’*
24 मई को इंस्टाग्राम आईडी *si_shubh_thakur* से सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 का उल्लंघन करते हुए पोस्ट की गई। जांच में आईडी *उप निरीक्षक शुभम सोम, पीएनओ-231082628*, थाना फरीदपुर की निकली। SSP अनुराग आर्य ने तत्काल संज्ञान लेते हुए SI शुभम सोम को पुलिस लाइन स्थानांतरित यानी लाइन हाजिर कर दिया। मामले की प्रारंभिक जांच कराई जा रही है। जांच के बाद विभागीय कार्रवाई होगी।
*’50 हजार लेकर छोड़ा, SI शुभम चौधरी सस्पेंड’*
22 मई को राहुल शंखधार निवासी ग्राम कंकरी, थाना भमोरा ने लिखित तहरीर दी। आरोप है कि थाना प्रेमनगर में तैनात *SI शुभम चौधरी* ने 22 मई को उसे अवैध रूप से हिरासत में रखकर मारपीट की। आरोप है कि 50 हजार रुपये लेकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाकर छोड़ा गया। आरोपों को गंभीर मानते हुए SSP ने SI शुभम चौधरी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। मामले की निष्पक्ष और गहन जांच शुरू करा दी गई है।
*’महिला की शिकायत पर FIR नहीं लिखी, SI चंद्रपाल सिंह पर एक्शन’*
21 मई को एक महिला ने चौकी रिठौरा, थाना हाफिजगंज में शादी समारोह में मोबाइल तोड़ने, छेड़खानी और पीछा करने की शिकायत दी थी। जांच *SI चंद्रपाल सिंह, पीएनओ-960501438* को सौंपी गई थी। आरोप है कि SI ने महिला संबंधी संवेदनशील मामले में FIR दर्ज नहीं की और विधिक कार्रवाई में लापरवाही बरती। पीड़िता को मजबूरन उच्चाधिकारियों के पास जाना पड़ा। प्रथम दृष्टया गंभीर लापरवाही मानते हुए SSP ने SI चंद्रपाल सिंह को तत्काल सस्पेंड कर विभागीय जांच बैठा दी है।
*’SSP की दो टूक: अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं’*
SSP *अनुराग आर्य* ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता, कर्तव्यों में लापरवाही, संवेदनशील मामलों में उदासीनता या किसी भी प्रकार की अनियमितता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।